{"_id":"628d25a63f9f91432510b724","slug":"on-tuesday-the-public-health-department-got-more-electricity-water-reached-70-percent-of-the-houses-rewari-news-rtk6476294128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग को मिली अधिक बिजली, 70 फीसदी घरों तक पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग को मिली अधिक बिजली, 70 फीसदी घरों तक पहुंचा पानी
विज्ञापन
मंगलवार को सिंचाई विभाग का जिले में नहरी पानी आने का दावा फिर खरा नहीं उतरा। शाम साढ़े सात बजे तक जिले की नहरों में पानी नहीं आया। बात रेवाड़ी शहर की करें तो यहां गांव लिसाना और कालाका स्थित बड़े जल घरों से बिजली की उपलब्धता मंगलवार को भी प्रभावित रही। उधर सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिक बिजली मिलने से जनस्वास्थ्य विभाग ने 20 फीसदी अधिक घरों की रसोई तक पेयजल पहुंचाया। हालांकि आज भी बिजली निगम के अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति वाली हॉट लाइन पर भी बिजली कटौती की जिसकी वजह से दोपहर पूर्व तक पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा।
उधर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से 24 मई को जिले की नहरों में नहरी पानी आने की उम्मीद देर शाम धुंधली हो गई। जबकि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने देर शाम हुई बातचीत में उम्मीद जताई कि अगर रात में पानी आ जाता है तो हम सुबह बिना राशनिंग के अधिक पानी लोगों के घरों तक पहुंचा पाएंगे। उधर नगर के 20 जलापूर्ति केंद्रों पर भी बिजली कम आने की वजह से कम पानी आपूर्ति किया जा सका। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि मौसम में बदलाव और बारिश की वजह से जिले में पेयजल की मांग कम हुई है जिसकी वजह से आज अधिक परेशानी नहीं आई।
उनका दावा है कि फिलहाल हमारे पास दो दिन शहर को पेयजल उपलब्ध कराने की क्षमता मौजूद है। बता दें, 11 मई से शुरू हुई पेयजल राशनिंग 20 मई को खत्म कर दी गई थी, जिसके बाद उपलब्ध नहरी पानी को ट्रीट करके शुद्घ बनाकर पेयजल आपूर्ति किया जा रहा था मगर शनिवार की रात और सोमवार की सुबह आई बारिश की वजह से जनस्वास्थ्य विभाग को कुछ राहत मिली। गर्मी कम होने की वजह से पेयजल की मांग कम हुई।
विज्ञापन
जिले में मौसम खराब होने के बाद आई बारिश से जनस्वास्थ्य विभाग को कम बिजली मिली और हमारी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा। सोमवार और मंगलवार को बिजली कटौती हुई है। अभी नहरी पानी नहीं आया है। रात में पानी आ गया तो कल सुबह अन्यथा बुधवार को दोपहर बाद समुचित पेयजल लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। शहरवासी भी जल बचत करें और नहरी पानी आने का इंतजार करें।
- विनय प्रकाश चौहान, अधिशाषी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।