फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   On the third day, the Income Tax Department teams left after the investigation.

Rewari News: तीसरे दिन आयकर विभाग की टीमें जांच के बाद हुई रवाना

Thu, 09 Oct 2025 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
On the third day, the Income Tax Department teams left after the investigation.
रेवाड़ी। औद्योगिक इकाई जीएलएस ग्रुप पर दिल्ली और गुरुग्राम से पहुंची आयकर विभाग की टीमें बुधवार दोपहर के बाद रवाना हुई हैं। नांगलिया रणमोख और गुरावड़ा में स्थित जीएलएस ग्रुप की इकाइयों के अलावा गुरुग्राम स्थित यूनिटों में भी एक साथ रिकॉर्ड की जांच की गई।
विज्ञापन

टीम ने सोमवार को अलसुबह ग्रुप की सभी कंपनियों, दफ्तरों और आवासों पर रिकॉर्ड की जांच शुरू की थी। इस कार्रवाई में दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ जोन की टीमें शामिल थीं। टीमों ने कंपनी के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन, विदेशी निवेश, इनवॉइसिंग और टैक्स फाइलिंग रिकॉर्ड की जांच की।
विज्ञापन

फिलहाल, यह जांच जीएलएस की हालिया वित्तीय गतिविधियों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को लेकर की गई है। जिन कंपनियों पर जांच की गई है, उनमें जीएलएस एल्युमिनियम, जीएलएस पॉलिफिल्म, जीएलएस एलोपक और ग्रुप की अन्य संबद्ध कंपनियां शामिल हैं। टीम रिकॉर्ड भी अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को लेकर टीमों ने कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल टीम दस्तावेजों और डाटा के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही आयकर विभाग की ओर से औपचारिक जानकारी साझा की जाएगी। इस बड़ी कार्रवाई से रेवाड़ी और गुरुग्राम के औद्योगिक क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है और कारोबारी जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नांगलिया रणमोख और गुरावड़ा में जीएलएस ग्रुप की कंपनियां पैकेजिंग, एल्युमिनियम फॉइल और पॉलिफिल्म्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी हैं। यह समूह रेवाड़ी और गुरुग्राम में दर्जनभर से अधिक इकाइयों का संचालन कर रहा है। छापामारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए जाने की भी खबर है हालांकि विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed