फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   on the teaher food order cheeting

एप डाउनलोड करने के बहाने से 35 हजार की साइबर ठगी

Thu, 22 Jul 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
on the teaher food order cheeting
साइबर ठगों ने शहर के सेक्टर-1 निवासी शिक्षिका के बैंक खाते से तीन बार में 35 हजार रुपये की राशि को साफ कर दिया। साउथ रेंज थाना पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिक्षिका शिखा ने बताया कि 16 जुलाई की रात उसने मोबाइल से खाने का ऑर्डर करना चाहा, पर सफलता नहीं मिली। कुछ समय बाद उसी नंबर से फोन कर उसे 8250089553 नंबर पर अपना ऑर्डर करने को कहा। इसके साथ ही एक एप डाउनलोड करने पर 25 प्रतिशत छूट मिलने का झांसा दिया गया। जिस पर उन्होंने एप डाउनलोड कर उस पर अपने कार्ड की डिटेल भर दी। फिर एक लिंक भेजकर क्लिक करने को कहा। जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो खाते से तीन बार में 35 हजार रुपये कट गए। उसने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज करवाई। साइबर शिकायत करने के बाद उसे एक लिंक मिला, परंतु काफी प्रयास के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed