{"_id":"6a84c2decbab78cc5b064cdc","slug":"on-the-spot-admissions-for-vacant-iti-seats-have-begun-the-opportunity-is-available-until-the-22nd-rewari-news-c-198-1-fth1001-243825-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई में खाली सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले शुरू, 22 तक मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई में खाली सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले शुरू, 22 तक मिलेगा मौका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विभिन्न ट्रेडों की रिक्त सीटों को भरने के लिए ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थियों को 22 अगस्त तक संबंधित आईटीआई में फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला लेने का मौका मिलेगा। रिक्त सीटों पर दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित संस्थान में पहुंचना होगा।
दाखिले के लिए विद्यार्थियों को रोजाना दोपहर 12 बजे तक आवेदन करना होगा। इसके बाद दोपहर दो बजे संबंधित संस्थान में मेरिट सूची जारी की जाएगी और मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को मौके पर ही दाखिला दिया जाएगा। विभाग की ओर से यह रिक्त सीटों पर दाखिले का अंतिम मौका माना जा रहा है। जिले के सभी आईटीआई में कई ट्रेडों में सीटों की तुलना में कम दाखिले हुए हैं।
महिला आईटीआई में 217 सीटें आवंटित
राजकीय महिला आईटीआई में तीसरे चरण में 217 सीटें आवंटित की गई हैं। इसके बावजूद कई ट्रेडों में सीटें रिक्त हैं। कॉस्मेटोलॉजी में 41, कोपा में 40, सिलाई टेक्नोलॉजी में 34 और ड्रेस मेकिंग में 31 सीटें खाली हैं। अन्य ट्रेडों में भी रिक्त सीटें हैं।
विज्ञापन
बाल आईटीआई में 114 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित
राजकीय बाल आईटीआई में तीसरी मेरिट सूची के तहत 114 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 24 और आरएसी में 19 सीटें शामिल हैं। वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, एमएमवी समेत अन्य ट्रेडों में भी सीटें आवंटित हुई हैं। रिक्त सीटों को भरने के लिए ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है।
वर्जन
ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के तहत संस्थान में उसी दिन मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट के आधार पर पात्र विद्यार्थियों को मौके पर ही दाखिला दिया जाएगा। विद्यार्थियों के पास 22 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला लेने का अवसर रहेगा।
— सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
-- -- -- -- -- --