फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   On the first day of Sawan, devotees thronged the Shiva temples and performed Jalabhishek

Rewari News: सावन के पहले दिन शिवालियों में उमड़े श्रद्धालु, किया जलाभिषेक

Fri, 11 Jul 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 11 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
On the first day of Sawan, devotees thronged the Shiva temples and performed Jalabhishek
फोटो : 4सेक्टर 1 स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते भक्तजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सावन के पहले दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में शिवलिंग पर भांग, बिल्वपत्र, धतूर के साथ देवाधिदेव का जलाभिषेक किया। दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की।
देवाधिदेव को समर्पित सावन का महीना शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन सुबह से ही लोग दर्शन पूजन के लिए शिवालयों में उमड़ पड़े। सेक्टर एक स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले और हर-हर महादेव का उद्घोष किया। सेक्टर एक स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पं. त्रिलोकचंद पांडेय ने बताया कि सावन को देखते हुए मंदिर में इस बार विशेष व्यवस्था की गई हैं। सावन के सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। ऐसे में सोमवार के दिन कांवडियों और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन पूजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने सुबह स्नान करने के बाद लोग मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव व माता पार्वती की विशेष पूजा की। ज्योतिषाचार्य अजय शास्त्री ने बताया कि श्रावण मास भोले बाबा को अत्यंत प्रिय है। श्रावण के आते ही शिव भक्त पूजा-अर्चना को लेकर उत्साहित हो उठते हैं।
बेल पत्र के साथ जलाभिषेक करने का विशेष महात्म्य है। मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा अर्चना करने पर देवाधिदेव भक्तों के मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं।

कांवड़ियों को थाने में जमा करनी होगी आईडी
सावन में आने वाली शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लाकर देवाधिदेव का जलाभिषेक करते हैं। इस बार कांवड़ियों को कांवड़ लाने से पहले संबंधित थाने अपनी आईडी जमा करनी होगी। प्रदेशभर की पुलिस कांवड़ियों को कांवड़ लाने से पहले आईडी जमा करने की अपील कर रही है।


मंदिरों के आसपास रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सावन को देखते हुए शिव मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंदिरों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। हर थाने के प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले शिव मंदिरों में विशेष निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed