{"_id":"69123736ddf47d3ec7039727","slug":"on-complaint-of-stray-dogs-dc-orders-nagar-panchayat-to-catch-them-rewari-news-c-198-1-rew1001-228726-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आवारा कुत्तों की शिकायत पर डीसी ने नप को दिए पकड़वाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आवारा कुत्तों की शिकायत पर डीसी ने नप को दिए पकड़वाने के आदेश
Tue, 11 Nov 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
शिविर में लोगों की समस्या सुनते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : डीपीआरओ
- फोटो : udhampur news
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकर आमजन की शिकायतों को सुना।
उन्होंने रेवाड़ी में आवारा कुत्तों को पकड़वाने की शिकायत पर नगर परिषद के अधिकारियों से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव सुलखा और झाड़ौदा गांव में बीच रास्ते में लगे पेड़ हटवाने की शिकायत पर डीडीपीओ को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गोकुलपुर में अवैध कब्जों की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को जांच कर जल्द कब्जा हटवाने के आदेश दिए। गांव फतेहपुरी में खेतों में ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए जा रहे बिजली की तार बार-बार टूटने की शिकायत पर बिजली निगम के अधिकारियों को समस्या का उचित समाधान करने के आदेश दिए।
शिविर में शिक्षा विभाग, फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी, पेंशन और पुलिस से संबंधित शिकायतें आईं। शिकायतों पर उचित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द निवारण करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
माैके पर सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।