{"_id":"69e521249a4ab2c44a039646","slug":"on-akshaya-tritiya-the-market-is-buzzing-with-the-purchase-of-gold-silver-clothes-and-vehicles-rewari-news-c-198-1-fth1001-237043-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी, कपड़ा और वाहनों की खरीदारी से बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी, कपड़ा और वाहनों की खरीदारी से बाजार गुलजार
विज्ञापन
ज्वेलर्स की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
रेवाड़ी। अक्षय तृतीया पर रविवार को शहर के बाजारों में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ दिखाई दी। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों, कपड़ों और अन्य घरेलू सामानों की जमकर खरीदारी की।
दुकानों पर बढ़ी भीड़ से व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी अच्छा असर देखने को मिला। लोगों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खरीदारी में विशेष रूचि दिखाई जिससे कारोबार में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इस अवसर पर लगभग 20 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। व्यापारियों के मुताबिक अक्षय तृतीया को मुहूर्त माना जाता है जिस दिन बिना किसी विशेष पंचांग देखे भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इसी कारण लोग इस दिन शादी, गृह प्रवेश, जमीन-जायदाद और खरीदारी जैसे कार्य शुभ मानकर करते हैं। सर्राफा कारोबारी दिनेश सोनी ने बताया कि इस बार ग्राहकों की खरीदारी पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रही विशेषकर सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री बढ़ी हैं।
अक्षय तृतीया पर कपड़ा बाजार में उछाल
बावल मार्ग पर स्थित कपड़ा कारोबारी आकाश कुमार ने बताया कि रविवार को अक्षय तृतीया पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही और जमकर खरीदारी हुई। दुकानदार राहुल ने कहा कि इस बार लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की कारोबार पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा। खासतौर पर डिजाइनर कपड़ों की मांग अधिक देखने को मिली और ग्राहकों ने नए ट्रेंड के परिधानों को खूब पसंद किया।
अक्षय तृतीया पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी
अक्षय तृतीया के अवसर पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी बिक्री देखने को मिली। चार पहिया वाहन कंपनी के मैनेजर आशुतोष ने बताया कि कई ग्राहकों ने पहले से ही वाहनों की बुकिंग कर रखी थी।
रविवार को भी लोग वाहनों की खरीदारी के लिए शोरूम पहुंचे। करीब 15 वाहन बिके हैं। दोपहिया वाहन शोरूम के मैनेजर राजेश ने बताया कि पहले से की गई बुकिंग के अलावा त्योहार के दिन नई बुकिंग भी आई।
ग्राहकों की जरूरत के अनुसार विभिन्न मॉडलों की बिक्री हुई जिससे ऑटो सेक्टर में अच्छी तेजी देखने को मिली। करीब 30 वाहन बिके हैं।