{"_id":"68e6aa5568cb6157cb04ac17","slug":"on-air-force-day-children-were-told-stories-about-the-bravery-of-the-army-rewari-news-c-198-1-rew1001-227131-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वायुसेना दिवस पर सेना के पराक्रम के बारे में बच्चों को सुनाई गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वायुसेना दिवस पर सेना के पराक्रम के बारे में बच्चों को सुनाई गाथा
विज्ञापन
फोटो : 23केक काटकर वायु सेना दिवस मनाते विद्यार्थी व स्टॉफ। स्रोत : स्कूल
कुंंड। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में भारतीय वायुसेना दिवस मनाया गया। सेना के पराक्रम के बारे में बच्चों को गाथा सुनाई गई। प्रार्थना समारोह में केक काटकर वायु सेना स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर, उप-प्राचार्या स्क्वाड्रन लीडर वंदना चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान, समस्त स्टाफ व सैन्य छात्रों की उपस्थिति में कार्यक्रम मनाया गया।
इसके पश्चात् वायुसेना के उत्कृष्ट कार्यों व बलिदानों को याद किया। इस अवसर पर कैडेटों ने भारतीय वायु सेना अब तक का सफर विषय पर विचार प्रस्तुत किए।
कैडेट आयुष सैनी कक्षा 11 ने भारतीय वायुसेना के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना भारतीय सेना का महत्वपूर्ण अंग है जो अपने गौरवशाली इतिहास के साथ देश के लिए वायु युद्ध, वायु सुरक्षा एवं वायु चौकसी का कार्य करती है।
विज्ञापन
सभी संभावित खतरों से भारतीय हवाई क्षेत्र की रक्षा करना, सशस्त्र बलों की अन्य शाखाओं के साथ सामंजस्य स्थापित कराना और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा भारतीय वायुसेना की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने वायुसेना दिवस के महत्व के विषय में यह भी बताया कि भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी।
इसी अवसर को याद करते हुए प्रतिवर्ष 8 अक्तूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। वायु सेना दिवस को आधिकारिक तौर पर सर्वप्रथम 8 अक्तूबर 1932 को भारतीय साम्राज्य की सहायक वायु सेना के रूप में मनाया गया था।