फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Omicron raises concern: 7 out of 54 people who returned from abroad untrace

ओमिक्रॉन ने चिंता बढ़ाई:विदेश से लौटे 54 में से 7 व्यक्ति अनट्रेस

Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Omicron raises concern: 7 out of 54 people who returned from abroad untrace
कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विदेश से लौटने वालों पर खास फोकस है। रेवाड़ी जिले में अभी तक विभिन्न देशों से 54 लोग आए हैं। इनमें से 47 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है तथा ये सभी 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन कर दिए गए हैं। जबकि 7 लोग अभी तक अनट्रेस हैं। जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद यह कार्रवाई होने जा रही है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की अपील की। उन्होंने बताया कि बचाव ही इसका उपाय है।
विज्ञापन

आज 40 अलग-अलग स्थानों पर लगेगी कोरोना की वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान जारी है। रविवार को 40 अलग-अलग स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पहली डोज के लिए दो जगहों पर आनलाइन बुकिंग के तहत व 32 स्थानों पर ऑन स्पॉट वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी डोज के लिए 39 स्थानों पर आनलाइन बुकिंग के तहत व 40 स्थानों पर ऑनस्पॉट वैक्सीन लगाई जाएगी। शहर के नागरिक अस्पताल, एसडीएच कोसली, सीएचसी खोल, गुरावड़ा, नाहड़, बावल व मीरपुर, सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी सेंटर, यूपीएचसी कुतुबपुर, राजीव नगर व आकेड़ा, पीएचसी डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, गंगायचा अहीर, धारूहेड़ा, मसानी, भाड़ावास, संगवाड़ी, कसौला, टांकड़ी, बासदूधा सहित 40 जगाहों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed