फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Old tehsil wall collapses due to rain

Rewari News: बारिश से पुरानी तहसील की दीवार गिरी

Tue, 11 Jul 2023 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Old tehsil wall collapses due to rain
रेवाड़ी। जिले में सोमवार को भारी बारिश के अलर्ट के बीच झमाझम बारिश हुई। इसके कारण बावल में थाना परिसर में पुरानी किला के एक हिस्से में बने कमरे गिर गए। इन कमरों में होमगार्डों के ठहरने के रहने के लिए व्यवस्था की गई थी, लेकिन हादसे के वक्त वहां कोई भी मौजूद नहीं था। वहीं, रेवाड़ी में पुरानी तहसील की एक तरफ की दीवार गिर गई। हालांकि इसमें जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। दोपहर 1 बजे तेज बारिश हाेने से जगह-जगह जलभराव हो गया। कई जगहों पर वाहनों में पानी भर गया, जिससे लोग पैदल ही अपने वाहनों को घसीटते दिखाई दिए। वहीं तेज बारिश की संभावना को देखते हुए डीसी मो. इमरान रजा ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सोमवार को छुट्टी के आदेश जारी किए। दूसरी तरफ बाढ़ और आपदा प्रबंधन को लेकर डीसी मोहम्मद इमरान रजा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में जुड़े। डीसी ने सीएम को जिले के हालात की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीसी इमरान रजा ने बताया कि जिले में तेज बारिश और बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। लोगों को किसी भी तरह घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पंप सेट की आवश्यकता है, वहां उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके अलावा जलभराव की स्थिति ना हो इसके लिए बरसाती पानी को निकालने के इंतजाम भी किए गए हैं। जिले में पिछले 3 दिन से तेज बारिश हो रही है। रविवार को तो पूरा दिन झमाझम बारिश हुई, जिसके चलते पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, लेकिन तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे शहर में जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

शनिवार सुबह 4 बजे से लेकर रविवार शाम 6 बजे तक जिले में 40 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुई। बारिश के कारण शहर की सूरत बिगड़ गई है। शहर के निचले इलाके ही नहीं, बल्कि पॉश इलाकों में भी पानी भर गया है। पिछले 2 दिन में नाहड़ में 69 एमएम और रेवाड़ी शहर में 34 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा बावल और धारूहेड़ा कस्बे में भी अच्छी बारिश हुई है।
गर्मी से मिली राहत, बिजली की खपत कम

पिछले एक सप्ताह से रेवाड़ी जिले में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे, लेकिन बारिश ने उमस खत्म कर दी है। लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। तापमान 30 डिग्री से नीचे आने के कारण मौसम पूरी तरह ठंडा हो गया है, जिससे बिजली की खपत भी कम हुई है। उमस के कारण चलने वाले एसी बंद हो गए हैं, जिससे बिजली कट भी बहुत कम लग रहे हैं।


कोट
मानसून टर्फ के पश्चिमी हिस्से और पश्चिमी विक्षोभ के मिलन से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा और दिल्ली में मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है, जो आने वाले दो तीन दिनों तक जारी रहेगी। इसके बाद एक दो दिन 11 व 12 के ब्रेक के साथ फिर से मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति में पहुंच जाएगा। साथ ही एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ भी 13 जुलाई को सक्रिय होगा। इससे हरियाणा और दिल्ली में एक बार फिर से 14-20 जुलाई के दौरान मानसून गतिविधियों में इजाफा देखने को मिलेगा।
-डॉ. चंद्रमोहन, मौसम वैज्ञानिक, पर्यावरण क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed