फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Oil tanker crushed old man and dragged him for 10 meters, he died on the spot

Rewari News: तेल टैंकर ने बुजुर्ग को कुचलकर 10 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

Tue, 28 May 2024 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 May 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Oil tanker crushed old man and dragged him for 10 meters, he died on the spot
रेवाड़ी। तेल टैंकर एक बुजुर्ग को कुचलकर 10 मीटर तक घसीटकर ले गया। इस दौरान उनकी मौत हो गई। वह शहर में एक निजी अस्पताल में दाखिल पोते को देखने आया था। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में पड़ने वाले गांव सिवाड़ी निवासी कूड़ेराम के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, कूड़ेराम की बेटी की शादी रेवाड़ी के गांव जीवड़ा में हुई। उनकी लड़की के बेटे की तबीयत खराब होने पर परिवार के लोगों ने शहर के रणबीर सिंह हुड्डा चौक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। कूड़ेराम अपने पोते का हालचाल जानने के लिए रेवाड़ी के प्राइवेट अस्पताल में आए हुए थे।
विज्ञापन

दोपहर के समय अस्पताल से निकलकर वापस बस स्टैंड जा रहे थे। तभी रणबीर सिंह हुड्डा चौक के समीप बाइपास की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार तेल के टैंकर ने कूड़ेराम को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और टैंकर चालक उन्हें कुचलते हुए करीब 10 मीटर तक घसीटकर ले गया। इसके बाद भीड़ जमा हुई तो आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल में मौजूद कूड़ेराम के रिश्तेदारों ने तुरंत उन्हें गंभीर हालत में रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कूड़ेराम के समधी धर्मबीर की शिकायत पर फरार टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed