फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officials will inspect schools to improve exam results

Rewari News: परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए अधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण

Tue, 28 Jan 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Officials will inspect schools to improve exam results
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के शैक्षिक, बौद्धिक स्तर व परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए अब अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे।
इसमें शिक्षा अधिकारी अध्यापकों को पढ़ाने के तरीके, बच्चों का बौद्धिक स्तर, पठन शैली आदि की जांच करने के साथ ही इसकी रिपोर्ट बनाकर निपुण मिशन की मेंटर व मॉनिटर एप पर अपलोड करेंगे। निरीक्षक को यह रिपोर्ट विद्यालय के रजिस्टर में भी दर्ज करनी होगी। शिक्षा परियोजना परिषद ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के मुखिया को अवगत कराया है। अधिकारियों को महीने में एक बार विद्यालयों के निरीक्षण के लिए लक्ष्य दिया गया है। विद्यालय पहुंचते ही निरीक्षक को एप पर सेल्फी लेनी होगी। यह एप बिना जीपीएस ऑन किए शुरू नहीं होगा, जब तक अध्यापक विद्यालय में उपस्थित नहीं होंगे तब तक यह एप काम नहीं करेगा। विद्यालय में पहुंच सेल्फी लेते ही एप का समय शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य, डायट सुपरविजन टीम, जिला परियोजना समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, एफएलएन समन्वयक व प्राचार्यों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


निरीक्षण में अध्यापकों की अध्यापन शैली, बच्चों की पठन शैली, पढ़ने की गति, कक्षा के वातावरण व सुविधाएं का जायजा लिया जाएगा। निरीक्षक को एक कक्षा में 90 मिनट निरीक्षण करना होगा। निरीक्षक कक्षा में शिक्षक के बच्चों को पढ़ाने की तरीके देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

वर्जन
शिक्षा अधिकारी जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में महीने में एक बार निरीक्षण करेंगे। विद्यालय पहुंचते ही निरीक्षक को एप पर सेल्फी लेनी होगी। यह एप बिना जीपीएस ऑन किए शुरू नहीं होगा।-चरण सिंह, एफएलएनएल अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed