फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officials took oath of office and secrecy

Rewari News: पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Sun, 28 Jul 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Officials took oath of office and secrecy
फोटो: 12रेवाड़ी। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण सभा रेवाड़ी की नई कार्यकारिणी सदस्यों को प्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के झज्जर चौक स्थित विश्वकर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण सभा रेवाड़ी की कार्यकारिणी का विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को किया गया।
मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि जिलाध्यक्ष कैलाश चंद जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राज्य अध्यक्ष खुशीराम जांगिड़ मुख्य अतिथि रहे। संचालन सुनील व धीरज शर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष कैलाश चंद जांगिड़ ने समाज के लोगों का अभिनंदन किया और अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला सचिव हरिराम जांगिड़, कोषाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा सहित नव चयनित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए समाज को संगठित करने तथा विकास के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के विकास में शिक्षा एवं रोजगार विशेष भूमिका निभाते है।
उन्होंने सभी उपस्थित बंधुओं से अपने आस पास समाज के जरूरतमंद लोगों के उत्थान हेतु यथासंभव सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed