फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officers to clear pending files of NDC in a queued manner: DC

एनडीसी की लंबित फाइलों को कतारबद्ध ढंग से निपटाएं अधिकारी : डीसी

Tue, 18 Oct 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Officers to clear pending files of NDC in a queued manner: DC
रेवाड़ी। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने सोमवार को नगर परिषद (नप) का निरीक्षण कर वहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य व्यवहार को खुद देखा। बाद में नप अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसमें सरकार की ओर से जनता को दी जा रही सुविधाओं को बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) के लंबित मामलों को कतारबद्ध निपटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जल्द एनडीसी चाहता है तो उसे कतार से अलग निर्धारित सरकारी शुल्क जमा कराने के बाद यह सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि नगर परिषद का कार्य आमजन से जुड़ा है। नप अधिकारी व कर्मचारी प्रत्येक कार्य दिवस में निर्धारित समय पर ड्यूटी पर पहुंचकर अपनी सीट पर उपलब्ध रहेें। ताकि आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ हो। उन्होंने इस कार्यालय में संपत्ति कर अदायगी और एनडीसी प्रक्रिया की जांच के लिए जरूरी निर्देश दिए। वे इस बैठक के बाद लंबित 350 एनडीसी फाइलों के विवरण की सूची अपने साथ ले गए। उन्होंने संकेत किया कि एनडीसी के लंबित मामले निपटाने को लेकर दिए गए निर्देशों की बाद में समीक्षा की जाएगी। उन्होंने नप कर्मियों का उपस्थिति पंजीका भी देखी। शहर में अतिक्रमण को लेकर उन्होंने कहा कि दो प्रकार के अतिक्रमण होते हैं, स्थायी और अस्थायी। स्थायी अतिक्रमण हटाने में लंबा समय लगता है। त्योहारों को देखते हुए अस्थायी अतिक्रमण दूर कराए जाएंगे। इसके लिए जल्द एसडीएम, डीएमसी, डीएसपी और यातायात थाना प्रभारी एक साथ शहर का निरीक्षण करेंगे और जहां जरूरत होगी, वह यह काम पूरा किया जाएगा। डीसी गर्ग ने कहा कि डीएमसी डॉ. सुभिता ढाका को शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण नहीं होने पाए, इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अवहेलना करने वाले पर कड़ी कार्रवाई होगी। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। नप अधिकारी सही से बता पाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने कहा कि रेवाड़ी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी लोग मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी पूरा करें। उन्होंने सचिव नगर परिषद को निर्देश दिए कि जिला में एनजीटी द्वारा दिए गए सभी निर्देशों की हर हाल में सख्ती से पालन सुनिश्चित की जाए। लापरवाही दिखाने वालों के चालान काटे जाएं। एनजीटी के निर्देशों की किसी सूरत में अवहेलना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ीवालों को दिए जाने वाले ऋण मामले की कार्य प्रगति भी जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी गर्ग ने कर्मचारियों के गैरहाजिर रहने की बात कहते हुए कुछ लोगों के फील्ड में परिवार पहचान पत्र कार्य में जुटे होने की बात कही। नगर में शनिवार से सफाई नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। एनडीसी मामले में उन्होंने जनता की ओर से आए आवेदनों पर संतोषजनक निर्णय लेने की व्यवस्था करने की बात कही। शहर की सड़कों में गडढों को लेकर उन्होंने कहा कि बारिश के बाद हर शहर में यह स्थिति है और इनको भरने के आदेश दे दिए गए हैं। सेक्टर 4 की दो सड़कों को लेकर कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे पास रिपोर्ट आ गई है, कार्रवाई जरूर होगी। निरीक्षण के दौरान डीएमसी डॉ. सुभिता ढाका, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव व नप एक्सईएन अजय सिक्का मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed