फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officers should monitor CM Window, Saral Portal and social media daily: Collector

अधिकारी सीएम विंडो, सरल पोर्टल और सोशल मीडिया की प्रतिदिन करें निगरानी : नगराधीश

Mon, 06 Dec 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Officers should monitor CM Window, Saral Portal and social media daily: Collector
सीएम विंडो, सरल पोर्टल, ई-ऑफिस, सोशल मीडिया की समीक्षा करते हुए सीटीएम रोहित कुमार। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। नगराधीश रोहित कुमार ने सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में सीएम विंडो, सरल पोर्टल, सोशल मीडिया, ई-ऑफिस प्रणाली की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरल पोर्टल व सीएम विंडो से लंबिंत आवेदनों व शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द करें। ताकि पोर्टल पर जिला की रैंकिंग में और सुधार हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सरकारी विभागों के माध्यम से लोगों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। प्रत्येक विभाग को इसी समयावधि में ही आवेदन का निपटारा करना है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि आम लोगों द्वारा किसी भी सेवा के लिए प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई जरूर हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सीएम विंडो के संबंध में विभाग से संबंधित शिकायतों की प्रतिदिन व्यक्तिगत तौर पर निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का समाधान कर रिपोर्ट अपडेट करें। ई-ऑफिस की समीक्षा करते हुए सीटीएम रोहित कुमार ने कहा कि सरकारी कार्यालयों को पेपरलेस करने के लिए ई-ऑफिस कार्य प्रणाली शुरू की हुई है। प्रणाली के तहत कार्यालयों में सभी फाइलों की मूवमेंट ई-ऑफिस के माध्यम से की जाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी स्वयं सीएम विंडो, सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों की निगरानी व सर्विस को देखें और उस पर कार्रवाई करें। बैठक में एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीएमजीजीए अमन वालिया, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed