फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officers are disobeying the orders of Chief Minister and Deputy Commissioner

मुख्यमंत्री व उपायुक्त के आदेशों की अधिकारी कर रहे अवहेलना

Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Officers are disobeying the orders of Chief Minister and Deputy Commissioner
काफी दिनों से जमा पानी किसानों को हो रही परेशानी। - फोटो : Rewari
मुख्यमंत्री व उपायुक्त के आदेशों को सिंचाई विभाग के अधिकारी बिल्कुल गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री व उपायुक्त अधिकारियों को 25 अक्तूबर तक खेतों में एकत्र पानी को निकालने का आदेश दिए थे। लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इन आदेशों पर कोई अमल नहीं किया। अभी खेतों में तीन से चार फीट तक पानी भरा हुआ है। खेतों में पानी एकत्र होने के कारण किसान रबी की फसल की बिजाई करने से वंचित रह गए। वहीं किसानों को गेहूं की फसल की बिजाई न होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

बता दें, जुलाई माह में जिले में तेज बाशि हुई थी। ज्यादा बरसात होने के कारण जिले के एक दर्जन गांवों में पानी भर गया था। जिला प्रशासन की ओर से गांव गलियों से निकाल दिया गया था। वहीं खेतों को पानी के निकालने के कई जगह मोटरें लगाई गई थी। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से खेतों से पानी निकालने के लिए अभी तक जो प्रयास किए गए हैं, वो नाकाफी है। जिले के दर्जनभर गांवों के लगभग 50 प्रतिशत खेतों में अभी बरसाती पानी एकत्र हुआ है। किसानों का कहना है कि खेतों में पानी होने के कारण बाजरे की फसल पूरी तरह से खराब हो गई थी। खराब फसल का उन्हें मुआवजा भी नहीं मिला। वहीं सरसों की फसल की बिजाई का समय तो निकला गया हैं। अगर खेतों का पानी नहीं सूखा तो गेहूं की फसल की बिजाई भी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

जिले के गांव जाटूसाना, लाला, रोहडाई, रोझूवास, सूमा कतोपुरी, भैरमपुर, बास, रतनथल, मुंदड़ा और पाल्हावास, खेड़ा आलमपुर, उष्मापुर, हांसावास, गुरावड़ा, कंहौरा, कंहौरी, चांदनवास, मोहदीपुर रसुलपुर गांव खेतों में पानी भरा हुआ हैं। किसानों ने कहा कि यहां खेतों में दूर तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है जिससे किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 14 अक्तूबर को जल भराव वाले क्षेत्रों में से पानी की निकासी जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसान समय से अगली फसल की बिजाई कर सकें। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में रेवाड़ी सहित राज्य के सभी जिला के उपायुक्तों को यह कार्य तय समय सीमा में पूरा करने के लिए कहा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल भी बैठक में मौजूद थे।
डीसी यशेंद्र सिंह ने अधिकारियों को आदेश देते हुए जिले के जिन गांवों में बरसात के कारण खेतों में पानी खड़ा है उस पानी को तुरंत निकालने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 25 अक्टूबर तक सभी खेतों से पानी निकलवाएं ताकि किसान अपनी आगामी फसल की बिजाई कर सके।
बैठक में डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीडीपीओ एचपी बंसल, सीएमओ डॉ कृष्ण कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ विजय प्रकाश, डॉ विकास, डॉ वंदना, डॉ सरोज, डॉ अमन, डॉ अजीत, नगर परिषद सचिव रेवाडी, सचिव नगर पालिका बावल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन की ओर से गांव गलियों से तो पानी निकलवा दिया हैं। लेकिन अभी भी खेतों में पानी भरा हुआ हैं। खेतों में पानी भरा होने के कारण बाजरे की पूरी फसल खराब हो गई थी। अब सरसों की बिजाई भी नहीं कर पाए। - अमीर सिंह, उष्मापुर।
खेतों में पानी खड़ा होने के कारण सरसों की बिजाई नहीं हो पाई। अभी भी खेतों से 3 से 4 फीट पानी खड़ा हैं। अगर जल्द पानी नहीं निकाला गया तो किसान गेहूं की भी बिजाई कर पाएंगे। - परमजीत सिंह, पाल्हावास।

खेतों पानी खड़ा होने के कारण सरसों की बिजाई नहीं कर पाए। अभी खेतों में बरसाती पानी खड़ा हुआ हैं। जिला प्रशासन द्वारा खेतों से पानी निकालने के लिए जो प्रयास किए जा रहे नाकाफी हैं। जिला प्रशासन जल्द से जल्द खेतों से पानी निकलवाना चाहिए। - जयभगवान, उष्मापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed