{"_id":"66e1f7b4696a45db02048934","slug":"observers-reached-rewari-in-view-of-assembly-elections-rewari-news-c-198-1-rew1001-209229-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पर्यवेक्षक पहुंचे रेवाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पर्यवेक्षक पहुंचे रेवाड़ी
Thu, 12 Sep 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में चुनाव प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। रेवाड़ी-74 और बावल-72 विधानसभा क्षेत्र के लिए उड़ीसा कैडर से 2011 बैच के आईएएस अधिकारी के.सुदर्शन चतुर्वेदी को तथा 73-कोसली विधानसभा क्षेत्र के लिए बिहार कैडर के 2015 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांथ कुमार को लगाया गया है। वहीं कानून व्यवस्था के मद्देनजर आसाम कैडर से 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल कटाके को बावल, कोसली व रेवाड़ी के लिए पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष कराने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक रेवाड़ी पहुंच गए हैं। रेवाड़ी व बावल विधानसभा क्षेत्र के लिए उड़ीसा कैडर से 2011 बैच के आईएएस अधिकारी के.सुदर्शन चतुर्वेदी मोबाइल नंबर 7082087779 तथा कोसली विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रशांथ कुमार मोबाइल नंबर 8287188259 बतौर चुनाव पर्यवेक्षक चुनावी प्रक्रिया देखेंगे। पर्यवेक्षक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 10 बजे तक सायं 5 बजे से 6 बजे तक आमजन के लिए लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह रेवाड़ी में उपलब्ध रहेंगे। डीसी ने बताया कि आईपीएस अधिकारी राहुल कटाके 7065240048 बावल, कोसली व रेवाड़ी के लिए पुलिस पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी निभाएंगे।