फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Objective is to strengthen the spirit of national unity: Jai Bhagwan Sharma

राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करना उद्देश्य : जय भगवान शर्मा

Sun, 28 Jun 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Objective is to strengthen the spirit of national unity: Jai Bhagwan Sharma
मासिक बैठक में चर्चा करते संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था - फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। वनवासी कल्याण आश्रम की बैठक रविवार को हुई। इसमें पदाधिकारियों ने वनवासी एवं जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उत्तर क्षेत्र नगरीय कार्य प्रमुख जय भगवान शर्मा ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम लंबे समय से जनजातीय एवं वनवासी समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, खेलकूद, संस्कार और स्वरोजगार के क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए सेवा, समरसता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन

हरियाणा युवा प्रमुख कुणाल ने आगामी सेवा गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि छात्र सहायता, स्वास्थ्य शिविर, संस्कार केंद्र और सामाजिक जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य संजय डाटा ने कहा कि सेवा ही संगठन की पहचान है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार आधारित गतिविधियों को पहुंचाना ही मुख्य लक्ष्य है। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अनिल गंजु ने बैठक में आए सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला इकाई के पदाधिकारी हवा सिंह डागर, झम्मन सिंह सैनी, चानन सिंह, रविंद्र, यतिन यादव, रोहित सैनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed