फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Oath administered to follow traffic rules

Rewari News: यातायात नियमों का पालना करने की दिलाई शपथ

Fri, 09 Dec 2022 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Oath administered to follow traffic rules
यातायात नियमों का पालन करने की शपथ लेते शिक्षक, ग्रामीण व विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस और एनएसएस की ओर से शुक्रवार को सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुंभारभ कुलपित प्रो. जेपी यादव ने करते हुए विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों, स्वयंसेवकों व विद्यार्थियों को सड़क यातायात नियमों का पालन करनेकी शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश एंव समाज के प्रति एक जिम्मेदार व्यक्ति के लिए समाज और राष्ट्र के प्रति भी जिम्मेदारी होती है। हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य यातायातनियमों का पालन करते हुए लोग वाहन चलाए। इससे सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकती हैं। अगर इसका निर्वाह नहीं किया जाए तो उन्नत, सुसंस्कृत एवं आदर्श समाज या देश की कल्पना संभव नहीं है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना है। बढ़ते सड़क हादसों को जागरूकता के माध्यम से कम किया जा सकता है। इसके लिए लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझना होगा। वाईआरसी कार्यक्रम समन्वयक डॉ. समृद्धि ने अभियान में शपथ पत्र पर हस्ताक्षर के माध्यम से सभी को सड़क पर यात्रा के दौरान रखने वाली सावधानी के बारे में बताया।

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रो.विजय कुमार, निदेशक युवा कल्याण डॉ. रविंद्र,डॉ. भारती, डॉ. ईश्वर शर्मा, डॉ. ममता अग्रवाल, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. रितु बजाज, डॉ.सोनू मदान, डॉ. सुधीर व सुशांत यादव आदि सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed