{"_id":"659ed8e5a1d0f70e140cd35b","slug":"numberdars-will-remind-the-chief-minister-about-the-demand-rewari-news-c-198-1-rew1003-8413-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नंबरदार मुख्यमंत्री को याद दिलाएंगे मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नंबरदार मुख्यमंत्री को याद दिलाएंगे मांग
Wed, 10 Jan 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते नंबरदार एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत: स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा उप तहसील में नंबरदार एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदयराज राव ने की। बैठक में नंबरदारों की मांगों पर अमल करवाने के लिए एक बार फिर नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन व स्मरण पत्र देने का प्रस्ताव पास किया गया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री ने नंबरदारों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी। अभी तक न तो नंबरदारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है और न ही उन्हें मासिक मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। उप तहसील प्रधान गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले नंबरदारों को सरकार की आंख, नाक-कान बताकर निस्वार्थ समाजसेवक कहते थे तो फिर अब उनकी नई नियुक्ति पर रोक क्यों लगा दी है। महासचिव जोगेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कि नंबरदारों के लिए कि गई घोषणा पर अमल न होने से हरियाणा राज्य के लगभग 24000 नंबरदारों में भारी रोष है।
नंबरदार एसोसिएशन के सचिव मोती लाल ने कहा कि हरियाणा के गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्यमंत्री की ओर से नंबरदारों के लिए कि गई घोषणा पर अमल करवाने के लिए सरकार के सभी प्रतिनिधियों, अधिकारियों से नंबरदारों के पदों पर लगी रोक हटाने के बारे में मुख्यमंत्री तक अपील पत्र भिजवाने का अनुरोध किया गया था, मगर आज तक सकारात्मक कार्रवाई करने का संदेश प्राप्त नहीं हुआ है। एसोसिएशन के सदस्य चंद प्रदीप, शिवराज सिंह, रूप, धर्मबीर सिंह, अर्जुन सिंह, सुंदरलाल, बीर सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे अपनी घोषणा पर अमल करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें।