{"_id":"63e81fab7efbc37da708e9b4","slug":"numberdars-raised-slogans-against-the-government-rewari-news-c-17-1-63807-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: नंबरदारों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: नंबरदारों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Sun, 12 Feb 2023 04:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। कोसली स्थित तहसील भवन में नंबरदार एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार के 75 वर्ष पर सेवानिवृत्त करने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में किया गया। जिसमें सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई।
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि आजाद भारत में नंबरदारों को आजीवन पद पर बने रहने का अधिकार दिया गया था, लेकिन आज उसे मौजूदा सरकार द्वारा छीनते हुए 75 वर्ष पर सेवानिवृत्त की घोषणा की गई है जो कि बिल्कुल भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने इस निर्णय को वापस ले या फिर नंबरदार एसोसिएशन से भिड़ने के लिए तैयार रहे। एसोसिएशन इसकी लड़ाई आर पार की लड़ेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव में सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। रेवाड़ी, झज्जर, दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, नारनौल सहित क्षेत्र के सभी नंबरदार इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे।