फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Number of trips on the route reduced due to technical faults in buses.

Rewari News: बसों में तकनीकी खराबी के कारण रूट के घटाए गए फेरे

Sun, 13 Sep 2026 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 13 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Number of trips on the route reduced due to technical faults in buses.
रेवाड़ी बस स्टैंड। संवाद
रेवाड़ी। तकनीकी खराबी के कारण डिपो की 15 बसें अगस्त से वर्कशॉप में खड़ी हैं। इनमें कई बसें ऐसी हैं, जो पिछले एक माह से सड़क पर नहीं उतरी हैं। बसों की कमी के चलते रोडवेज प्रबंधन ने पिछले एक माह में विभिन्न महत्वपूर्ण रूटों के चक्कर कम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

रेवाड़ी डिपो से करीब 125 निर्धारित रूटों पर बसों का संचालन होता है। बसों की संख्या कम होने के बावजूद अभी तक बेड़े में नई बसें शामिल नहीं की गई हैं। इसका असर खासकर व्यस्त रूटों पर देखने को मिल रहा है। महेंद्रगढ़ रूट पर रोजाना चार, पटौदी पर चार, झज्जर पर दो और कोटकासिम रूट पर दो चक्कर कम किए गए हैं। वहीं राजस्थान के जयपुर रूट पर भी रोजाना दो चक्कर घटाए गए हैं।
विज्ञापन

चक्कर कम होने से यात्रियों को बस स्टैंड और विभिन्न स्टॉपेज पर अधिक समय तक बस का इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार एक ही बस में अधिक यात्रियों के सवार होने से ओवरलोडिंग जैसी स्थिति भी बन रही है। उमस भरे मौसम में यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोसली को सब-डिपो का दर्जा मिलने के बाद यहां 30 नई बसें उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक एक भी बस नहीं पहुंची है। दूसरी ओर रेवाड़ी में प्रस्तावित इलेक्ट्रिक बस सेवा भी यात्रियों के इंतजार को खत्म नहीं कर सकी है। सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के दावों के बीच नई बसों की कमी और पुराने बेड़े की तकनीकी खराबी से यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।

वर्जन
जैसे ही बसें फिट होकर आएंगी, प्रभावित रूटों पर चक्करों की संख्या दोबारा बहाल कर दी जाएगी। नई बसों के आवंटन को लेकर पत्राचार किया गया है।- निरंजन शर्मा, महाप्रबंधक, रोडवेज रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed