फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NSS volunteers honored

Rewari News: एनएसएस की स्वयंसेविकाओं को किया सम्मानित

Wed, 06 Nov 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 06 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
NSS volunteers honored
फोटो : 11रेवाड़ी। जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करती छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राष्ट्रीय स्तर के एनएसएस शिविर में उल्लेखनीय उपलब्धि पाने वाली स्वयंसेविकाओं को मंगलवार को सेक्टर-18 स्थित माता सावित्री बाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में सम्मानित किया गया।

प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव ने एनएसएस की स्वयंसेविकाओं को सम्मानित किया। प्राचार्य ने बताया कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में 23 से 29 अक्तूबर तक राष्ट्रीय एकता शिविर में महाविद्यालय स्वयंसेविका महक व विधि ने भाग लिया। विधि ने टग ऑफ वार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में 21 से 27 अक्तूबर के दौरान हुए राष्ट्रीय एकता शिविर में महाविद्यालय स्वंयसेविका अंता, अंजलि, पायल और कीर्तन ने भाग लिया था। अंता ने म्यूजिकल फ्यूलन में द्वितीय और ड्रामा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंजलि ने ड्रामा में प्रथम और म्यूजिक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। पायल ने म्यूजिक में प्रथम और नृत्य में द्वितीय, ड्रामा में तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं कीर्तन ने नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निकिता ने 10 से 19 अक्तूबर के दौरान हुए राज्य स्तरीय साहसिक शिविर जिस्पा (लाहौल स्पीति) में भाग लिया था।
विज्ञापन

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वाति व डॉ. रजनी, डॉ. राजेश कुमारी, पंकज कालरा, डॉ. अनीता रानी व डॉ. सुनीता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed