फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now you can apply for admission in ITI on the portal till 17th.

Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए अब पोर्टल पर कर सकेंगे 17 तक आवेदन

Sun, 12 Oct 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now you can apply for admission in ITI on the portal till 17th.
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने पांचवें चरण की काउंसलिंग के बाद भी खाली रह गई सीटों को भरने के लिए ऑन द स्पॉट काउंसलिंग और दाखिले की तिथि 17 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। इस दौरान इच्छुक विद्यार्थी विभागीय पोर्टल पर दोबारा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

आवेदन करने के बाद विद्यार्थी अपना मेरिट कार्ड डाउनलोड कर संबंधित आईटीआई में जमा करवाएंगे। संस्थान प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर रिक्त सीटों पर दाखिला देंगे। विभाग ने 8 जुलाई से आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी, जिसमें पांच चरणों में ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

आईटीआई में 20 प्रतिशत सीटें अब भी खाली हैं। विशेष कोर्सों में अधिकांश सीटें पहले ही भर चुकी हैं जबकि कुछ ट्रेडों में अब भी सीटें रिक्त हैं। सरकारी और निजी आईटीआई संस्थानों में अब इन सीटों को ऑन द स्पॉट मेरिट के आधार पर भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने अवकाश के बावजूद शनिवार को भी ऑन द स्पॉट दाखिले की व्यवस्था की है। विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

-
राजकीय आईटीआई लुहाना में सीटों की स्थिति

ट्रेड -- कुल सीटें-- खाली सीटें

कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट-- 48--21

फीटर ड्यूल एच--20--2

मशीनिस्ट ड्यूल एच--20--10

वेल्डर ड्यूल एच--20--11

वायरमैन--20--1

टर्नर--20--4

------------

महिला आईटीआई में सीटों की स्थिति :

ट्रेड -- कुल सीटें-- खाली सीटें

सिलाई टेक्नोलॉजी--40-- 11

कटाई एवं सिलाई--40--7

इलेक्ट्रीशियन--20--10

कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट--40--4

कॉस्मेटोलॉजिस्ट--48-- 25

इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक--24--1

इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक--24--5
वर्जन
आईटीआई में दाखिले के लिए अब 17 अक्तूबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। मेरिट लिस्ट तैयार कर उसी के आधार पर रिक्त सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे।-सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला आईटीआई संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed