फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now the approval of Remedesvir in three stages causes distress on patients' breath

अब तीन चरणों में रेमडेसिविर की अप्रूवल से मरीजों के सांसों पर संकट

Fri, 30 Apr 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Now the approval of Remedesvir in three stages causes distress on patients' breath
ऑक्सीजन समय पर नहीं मिलने के चलते सात मौतों के आरोपों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने कोई सबक नहीं लिया है। अब निजी अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन के आवंटन के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा अप्रूवल गंभीर कोरोना मरीजों की सांसों के लिए संकट बन गया है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों को इन इंजेक्शन की डोज लेने के लिए पहले स्वास्थ्य विभाग के पास जरूरत भेजनी होगी, इसके बाद एक कमेटी अस्पताल जाकर इंजेक्शन की जरूरत की जांच करेगी। यदि जरूरत है तो इसके लिए जिला ड्रग कंट्रोलर (डीसीओ) को लिखा जाएगा। डीसीओ की अनुमति के बाद ही इंजेक्शन मिल सकेगा।
विज्ञापन

ऐसे में सवाल है कि इतनी लंबी प्रक्रिया के दौरान यदि कोई गंभीर मरीज दम तोड़ जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। क्योंकि ऑक्सीजन वितरण के लिए बनाई गई कमेटी की ओर से 27 मिनट देरी से अनुमति के चलते सात मौतों का आरोप विराट अस्पताल प्रबंधन की ओर से लगाया गया था। मौतों के बाद आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी निजी अस्पतालों को दोबारा पहले की तरह ही ऑक्सीजन आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। इसके बाद से ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं आई। ऐसे में सवाल है कि कमेटियां लोगों की जान बचाने के लिए बनाई जाती हैं या मौत होने के बाद ही समाधान की आदत बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को 26 डोज मिलीं, अब एक भी नहीं
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 26 रेमडेसिविर की डोज मिली थीं, पांच मरीज नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं, उनको दी गई। बाकी कहां गई, किसी को पता नहीं। क्योंकि निजी अस्पतालों में कमेटी बनाकर डोज देने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग के पास 50 रेमडेसिविर की डोज पहुंचेंगी।
रेमडेसिविर पर आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. पवन गोयल की धारणा..
रेमडेसिविर का फायदा पहले पांच दिन में होता है। यह एंटी वायरल रोधी दवाई है। इसका फायदा तभी होता है, जब वायरस की ग्रोथ हो रही होती है। आठ-नौ दिन के बाद इसका कोई फायदा नहीं है। रेमडेसिविर से मृत्यु दर में कोई कमी नहीं आती है। डब्ल्यूएचओ ने रेमडेसिविर को कोरोना की आवश्यक दवाई की सूूची से निकाल दिया है।
जितने ज्यादा बैरियर... उतना नुकसान : प्रेसिडेंट
रेवाड़ी आईएमए के प्रेसिडेंट डॉ. पवन गोयल ने कहा कि गंभीर मरीजों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होना चाहिए। प्रशासन की ओर से जितने बैरियर बढ़ाए जाते हैं, उससे परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार जरूरतमंद को समय पर दवाई व अन्य सामान उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। इसका परिणाम पहले भी देख चुके हैं। ऐसे में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध है कि ऑक्सीजन व दवाओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होना चाहिए, ताकि समय पर लोगों की जान बचाई जा सके। निजी अस्पताल संचालक व स्वास्थ्यकर्मी पूरी जिम्मेदारी के साथ लोगों की सेवा करने में लगे हुए हैं।

वर्जन
रेमडेसिविर के लिए पहले अस्पताल में चिकित्सक की ओर से लिखी गई डोज का पर्चा जमा कराना होगा। इसके बाद कमेटी जरूरत की जांच करेगी। यदि जांच में जरूरत पाई जाती है तो डीसीओ की अप्रूवल के बाद इंजेक्शन मिल पाएगा।
- डॉ. सर्वजीत थापर, पीएमओ, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed