{"_id":"66c8d9c869724bbc6c0bc154","slug":"now-cbse-will-connect-students-with-old-extinct-sports-rewari-news-c-198-1-rew1001-208431-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अब लुप्त हो रहे पुराने खेलों से विद्यार्थियों को जोड़ेगा सीबीएसई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अब लुप्त हो रहे पुराने खेलों से विद्यार्थियों को जोड़ेगा सीबीएसई
Sat, 24 Aug 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डिजिटल युग में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अब विद्यार्थियों को प्राचीन खेलों से जोड़ने जा रहा है। इसके लिए सीबीएसई ने स्कूलों को 75 खेलों की सूची जारी की है। इस पहल से विद्यार्थी पुराने खेलों के बारे में जान सकेंगे। उन्हें ये पुराने खेल खेलने का भी मौका मिलेगा।
सीबीएसई ने पुराने खेलों को बढ़ावा देने के लिए उन्हें खेलों की सूची में शामिल किया है। सीबीएसई ने जिन 75 पुराने खेलों की सूची जारी की है, उनमें कई नाना-नानी के जमाने में खेले जाने थे, जिनमें कई अब लुप्त होने के कगार पर हैं। इन पुराने खेलों के बारे बच्चों को पता नहीं है। अब ऐसे खेलों के बारे में विद्यार्थी जान सकेंगे। खास बात यह है कि बच्चे खेलों का चयन अपनी पसंद के हिसाब से कर सकते हैं। बोर्ड से जारी पत्र के अनुसार इन खेलों के माध्यम से विद्यार्थी न केवल अपनी रुचि बढ़ा सकेंगे, बल्कि पुरातन परंपरा को भी जान सकेंगे। क्योंकि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने का सबसे सही जरिया है। विद्यार्थी अभी तक पुराने खेलोें में मलखंभ, कबड्डी, कुश्ती, खो-खो के बारे में ही जानते हैं लेकिन अब वे अन्य पुराने खेलों के बारे में भी जान सकेेंगे। इन सभी पुराने खेलों के प्ले ग्राउंड में लाने के निर्देश दिए गए हैं।
इन खेलों को किया है शामिल
कबड्डी, खो-खो, अष्टाचंगा, अट्यापट्या, बंदर किल्ला, चाकीबाड़ी, छीना झपट्टा, दरियाबंधा, दसगुटी, दायरेवाली, घोपखेल, गुट्टे, हूप रोलिंग, इगारप्गुटी, कानामुट्टीबिंद्रीमा, कंचे, कोकला छपाकी, कुंडला, लंगड़ी, लगोरी, लाठीछोरा, मरमपिट्टी, मर्दानी खेल, मोक्षपटम, मुष्ठीयुद्ध नदी पर्वत, नक्षण विलायट्टू, पोसंपा, प्रेतवा, चोर सिपाही, लट्टू, रस्सीकूद, प्रे संजीवनी संखली, संथल कट्टी, साराव्यूह, थोड़ा विमानम, विषमृत, बाघ बकरी इत्यादि खेल शामिल किए हैं। ये वे खेल हैं, जिन्हें स्पोर्ट्स कैटेगरी में शामिल नहीं किया गया है। यह सभी खेल विद्यार्थी खेल सकते हैं।
विज्ञापन
वर्जन :
पुराने खेलों को बढ़ावा देने के लिए सीबीएसई ने नई पहल की है। बोर्ड ने 75 पुराने खेलों की सूची जारी की है। इन पुराने खेलों को लुप्त होने से बचाने के लिए सीबीएसई यह कदम उठाया है।-दुष्यंत, प्राचार्य, पीएम श्री विद्यालय बिठवाना।