फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   North Zone Inter-University three-day volleyball competition from 9th at HCU

Rewari News: हकेंवि में उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 9 से

Tue, 02 Dec 2025 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
North Zone Inter-University three-day volleyball competition from 9th at HCU
फोटो संख्या:-73 हकेंवि में बने खेल परिसर में प्रतियोगिता को लेकर चल रही तैयारी---संवाद
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के सहयोग से उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी करेगा। यह आयोजन विश्वविद्यालय के खेल परिसर में 9 से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने मंगलवार को खेल परिसर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और तैयारियों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जेपी भूकर ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तरी भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों की 100 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

वॉलीबॉल उत्तर भारत का अत्यंत लोकप्रिय खेल है और इस प्रतियोगिता में कई ऐसे खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। यह आयोजन क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए एक विशेष आकर्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. जेपी भूकर ने बताया कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पहली बार इतने बड़े स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इससे पहले हकेंवि ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल (महिला) प्रतियोगिता 2022-23 का सफलतापूर्वक आयोजन किया था जिसमें 65 टीमों ने भाग लिया था।

प्रो. रविंद्र पाल अहलावत ने बताया कि खिलाड़ियों को उत्तम सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के खेल परिसर में सात वॉलीबॉल मैदान तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन में डॉ. संदीप ढुल, डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. कुमार पी, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. जितेंद्र, डॉ. खेराज समिति सदस्यों के रूप में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं।

फोटो संख्या:-73 हकेंवि में बने खेल परिसर में प्रतियोगिता को लेकर चल रही तैयारी---संवाद

फोटो संख्या:-73 हकेंवि में बने खेल परिसर में प्रतियोगिता को लेकर चल रही तैयारी---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed