{"_id":"66afecd57db1f0ef780a1424","slug":"nodal-officer-tested-the-security-of-the-warehouse-rewari-news-c-198-1-fth1001-207709-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नोडल अधिकारी ने वेयर हाउस की परखी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नोडल अधिकारी ने वेयर हाउस की परखी सुरक्षा
Mon, 05 Aug 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 05 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 04रेवाड़ी। ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच करते ईवीएम नोडल अधिकारी अमित सिंह। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त ईवीएम के नोडल अधिकारी व उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश अमित सिंह ने रविवार को वेयरहाउस में ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था परखी।
नोडल अधिकारी ने शहर के मॉडल टाउन में शिव चौक के नजदीक स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस व एफएलसी हॉल में ईवीएम-वीवीपैट की जांच की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव के लिए ईवीएम व वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच जरूरी है। इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) व निर्धारित प्रोटोकॉल को फॉलो किया जाना चाहिए। एसडीएम एवं एआरओ रेवाड़ी विकास यादव ने उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह को ईवीएम व वीवीपैट के अलावा वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया।
नोडल अधिकारी ने अधिकारियों से ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित जानकारी ली और उनका मिलान किया। उन्होंने रिजेक्टेड ईवीएम के बारे में भी जानकारी ली और उनकीजांच की। उन्होंने ईवीएम केयरिंग केस, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, कनेक्टिंग केबल, कनेक्टर, कुंडी आदि का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने सीयू पहचान नंबर व बीयू पहचान नंबर की जांच की। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस में सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था, लॉग रजिस्टर, कर्मचारी हाजिरी रजिस्टर सहित अन्य व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी की कम से कम एक महीने की रिकॉर्डिंग उपलब्ध होनी चाहिए। पर्याप्त बैटरी बैकअप भी होना चाहिए।