फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nimish welcomed at school after returning with a silver medal in the table tennis competition.

Rewari News: टेबल टेनिस स्पर्धा में रजत पदक जीत कर लौटे निमिश का स्कूल में स्वागत

Wed, 16 Sep 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Nimish welcomed at school after returning with a silver medal in the table tennis competition.
निमिश
रेवाड़ी। सर्कुलर रोड स्थित जैन पब्लिक स्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र व टेबल टेनिस खिलाड़ी निमिश ने फरीदाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि स्टेट स्कूल गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से फरीदाबाद में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। टीटी प्रशिक्षक रजनी गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय की टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। निमिश ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उपप्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य विजय जैन, रविंद्र जैन, प्रद्युम्न जैन और निपुण जैन ने खिलाड़ी को बधाई दी। प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ता सहित शिक्षकों ने भी निमिश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed