{"_id":"5f34245f8ebc3eabec6b1eaf","slug":"night-youth-river-shoes-rewari-news-rtk5685564107","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को लापता युवक की नहर किनारे मिली चप्पल, डूबने की आशंका से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को लापता युवक की नहर किनारे मिली चप्पल, डूबने की आशंका से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लूखी में मंगलवार रात को अचानक घर से लापता युवक की चप्पल नहर किनारे मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस व गोताखोरों ने दिनभर नहर के पानी में युवक की तलाशी के लिए अभियान चलाया, लेकिन युवक को कोई सुराग नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव लूखी निवासी करीब 35 वर्षीय अनिल कुमार मंगलवार रात को खाना खाने के बाद अपने घर में सोया था, लेकिन सुबह जब परिजन की नींद खुली तो वह घर से गायब था। परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की। इसी दौरान किसी ने समीप ही बिसोहा नहर के किनारे उसकी चप्पलें देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब पांच घंटे तक नहर के गहरे पानी में तलाश की, लेकिन युवक को कोई सुराग नहीं मिला। नहर में पानी का बहाव तेज था, लेकिन इस दौरान नहर के पानी को रुकवा दिया गया था।
कोसली थाना के प्रभारी ब्रह्मजीत ने बताया कि परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब छह घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं है। पुलिस ने युवक की अन्य स्थानों पर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
---
फोटो-31-32