{"_id":"61d09c462f7bb010d14cf772","slug":"night-shelter-is-a-powerful-shelter-for-the-needy-people-hoshiyar-singh-rewari-news-rtk634539710","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरे जरूरतमंद लोगों के लिए सशक्त आश्रय : होशियार सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसेरे जरूरतमंद लोगों के लिए सशक्त आश्रय : होशियार सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। एसडीएम होशियार सिंह ने शनिवार को कोसली सिथत बाबा मुक्ताश्वर पूरी मठ में महंत शिव पुरी महाराज की उपस्थिति में रैन बसेरे का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएसपी मुकेश कुमार सहित मठ कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सर्दी के बढ़ते मौसम में रैन बसेरे जरूरतमंद लोगों के लिए सशक्त आश्रय स्थल हैं, जिसमें कोई भी व्यक्ति इस स्थल पर रात्रि के समय विश्राम कर सकते हैं। इससे पहले उन्होंने धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए बस को झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि मठ कमेटी की ओर से रैन बसेरे स्थापित कर सराहनीय पहल की गई है, जिसका निश्चित रूप से जरूरतमंद लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बेघर व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो। इसके लिए उन्होंने सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे व्यक्तिगत रूप से विशेषकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अस्पतालों आदि का दौरा समय समय पर करते रहे। ताकि बाहर खुले में मिलने वाले लोगों को धर्मशाला या रैन बसेरे में स्थानांतरित करते हुए राहत मिल सके। इस अवसर पर कमेटी प्रधान सूबेदार महेंद्र सिंह, डॉ. सुचेत यादव, चेयरमैन रवि यादव, सरोज यादव, पंडित गुरुदत्त, सुकर्मपाल यादव, संजय एडवोकेट, विजय आजाद, गजराज यादव, ब्रह्मानंद, देवेंद्र पंच, नरेंद्र, सुबेसिंह, हरिओम, बलवान सिंह, विजय, ईशवर सिंह, रविन्द्र, सुभाष, वीरेंद्र सिंह, युद्धवीर सिंह, सहीराम आदि उपस्थित थे।