{"_id":"6595a34b0843c83944013408","slug":"nia-raid-on-gangster-mahesh-sainis-hideouts-7-hours-of-action-rewari-news-c-198-1-rew1001-8179-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गैंगस्टर महेश सैनी के ठिकानों पर एनआईए की रेड, 7 घंटे की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गैंगस्टर महेश सैनी के ठिकानों पर एनआईए की रेड, 7 घंटे की कार्रवाई
Wed, 03 Jan 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गैंगस्टर के घर से बाहर आती एनआईए की टीम। संवाद
रेवाड़ी। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को गैंगस्टर महेश सैनी के ठिकाने पर रेड की। एनआईए की टीम ने करीब 7 घंटे तक सैनी के सत्ती कॉलोनी स्थित घर की छानबीन की। बताया जा रहा है कि टीम सैनी के घर से दस्तावेज से भरे एक बैग के अलावा दो अन्य बैग लेकर गई है। इसके अलावा टीम ने गांव भांडोर में संदीप के घर पर रेड की। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि रेड टेरर फंडिंग या किसी अन्य सिलसिले में हुई है।
बता दें कि महेश सैनी पर रेवाड़ी और आसपास के जिलों में 30 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले ही तत्कालीन एडिशनल सेशन जज डाॅ. सुशील कुमार गर्ग की कोर्ट ने उस पर सख्त रुख अपनाते हुए उसकी प्रॉपर्टी अटैच करा दी थी। महेश सैनी लंबे समय से फरार चल रहा है। कोर्ट उसे भगोड़ा घोषित कर चुकी है।
गैंगस्टर महेश पर 33 आपराधिक मामले दर्ज
बता दें कि महेश सैनी पर रेवाड़ी के अलावा आसपास के जिलों में 33 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी जैसे संगीन मामले शामिल हैं। अदालत में चल रहे आपराधिक मामले में महेश सैनी लगातार गैरहाजिर चल रहा है। कोर्ट ने महेश सैनी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। उसके बाद भी महेश सैनी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।