{"_id":"66a6991addf15ddd210a66b4","slug":"nhm-employees-strike-continues-for-third-day-rewari-news-c-198-1-rew1001-207434-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एनएचएम कर्मचारियों की तीसरे दिन भी जारी रही हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एनएचएम कर्मचारियों की तीसरे दिन भी जारी रही हड़ताल
Mon, 29 Jul 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 26रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल परिसर में मांगों को लेकर धरने पर बैठे एनएचएम कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल परिसर में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन रविवार को भी जारी रही। इसकी अध्यक्षता प्रधान विशाल धनखड़ ने की। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि रविवार को अवकाश होने के कारण अस्पताल में मरीज नहीं पहुंचे जिससे उन्हें परेशानी नहीं हुई।
विशाल धनखड़ ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों की मुख्य मांगें सेवा नियमों में संशोधन, सातवां वेतन आयोग लागू करना और नियमितीकरण की नीति बनाकर नियमित करना है। उन्होंने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों ने 7 जुलाई को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनकी मांगों को पूरा करने के लिए आश्वासन दिया था लेकिन उनकी मांगों के समर्थन में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की 25 वर्षों की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें नियमित किया जाए। जब तक नियमितीकरण की नीति नहीं बनती है तब तक उन्हें सेवा सुरक्षा (जॉब सिक्योरिटी), सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा तथा एक्सग्रेसिया हरियाणा सिविल सर्विस रूल के अनुसार प्रदान की जाए। कहा कि 2 नवंबर 2021 को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा भी एनएचएम कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई थी। परंतु अभी तक एनएचएम कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ भी नहीं दिया गया है।