फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Newly appointed BJP District President Vandana Popli took charge

Rewari News: नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने पदभार संभाला

Wed, 31 Jul 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 31 Jul 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed BJP District President Vandana Popli took charge
फोटो: 11 रेवाड़ी। भाजपा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वंदना पोपली को पदभार ग्रहण कराते केन्द्री
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने मंगलवार को भाजला के जिला कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान आयोजन समारोह में उनका अभिनंदन भी किया गया। पार्टी कार्यालय पर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। पं. दलीप शास्त्री ने मंत्रोच्चारण किया।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वामी धर्मदेव ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को कुर्सी पर बैठाकर पदभार ग्रहण करवाया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वंदना पोपली भाजपा रेवाड़ी की पहली महिला जिलाध्यक्ष बनी हैं। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष का बदलाव करना पार्टी की एक प्रक्रिया का हिस्सा है। आज तक जितने भी जिलाध्यक्ष बने थे सभी का कार्यकाल शानदार था। वंदना पोपली सभी को साथ लेकर चलेंगी। स्वामी धर्मदेव ने कहा कि महिला शक्ति में काम करने का जज्बा होता है। मुझे आशा है कि वंदना पोपली के नेतृत्व में जिला निरंतर उन्नति करेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि मैं एक ऐसी पार्टी से जुड़ीं हू जो सबसे बड़ी पार्टी है। मैंने बतौर प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभाई और अब जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली सहित पूरे शीर्ष नेतृत्व की वह आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डाॅ. बनवारी लाल, हरियाणा टूरिज्म के चेयरमैन अरविंद यादव, सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण, डाॅ. अरविन्द सैनी, संदीप जोशी, पारिषा शर्मा, प्रीतम चौहान, डाॅ. सतीश खोला, पूनम यादव, प्रशांत यादव उर्फ सन्नी, रामपाल यादव, सुनील मुसेपुर, एडवोकेट सिंहराम महलावत, सत्यदेव यादव, सुनील ग्रोवर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed