फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lakshmi stood first and Aarushi second in the essay competition.

Rewari News: निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम और आरुषि द्वितीय

Tue, 29 Sep 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 29 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lakshmi stood first and Aarushi second in the essay competition.
प्रतियोगिता के दौरान एक मंच पर आए विद्यार्थी व स्टाफ। 
धारूहेड़ा। राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा के वाणिज्य विभाग की ओर से विद्यार्थियों में समसामयिक वैश्विक घटनाओं के प्रति जागरूकता और लेखन कौशल विकसित करने के उद्देश्य से बीआरआईसीएस सम्मेलन की उपलब्धियां विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लक्ष्मी ने प्रथम और आरुषि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने आर्थिक सहयोग, वैश्विक विकास, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरुषि ने द्वितीय स्थान जबकि अन्नू और पूनम ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या दयावती ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी लेखन, अभिव्यक्ति और विश्लेषणात्मक क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. रामनिवास सहित विभाग के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed