{"_id":"69711074bf3dfbd4db0930cd","slug":"new-ultrasound-machine-will-start-functioning-in-civil-hospital-this-week-rewari-news-c-198-1-rew1003-232428-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नागरिक अस्पताल में इसी सप्ताह शुरू होगी नई अल्ट्रासाउंड मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नागरिक अस्पताल में इसी सप्ताह शुरू होगी नई अल्ट्रासाउंड मशीन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ट्रामा सेंटर रेवाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में लंबे समय से आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन की कमी झेल रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। अस्पताल प्रशासन ने नई अल्ट्रासाउंड मशीन से जुड़ी सभी तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
यह मशीन इस सप्ताह से पूरी तरह काम करना शुरू कर देगी। नई अल्ट्रासाउंड मशीन को ट्रॉमा सेंटर में स्थापित किया गया है। खास बात यह है कि ट्रॉमा सेंटर में पहले से ही सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है।
अब अल्ट्रासाउंड मशीन भी वहीं शुरू होने से गंभीर मरीजों और गर्भवतियों को जांच के लिए अलग-अलग जगह नहीं जाना पड़ेगा। रेडियोलॉजी से जुड़ी अधिकतर जरूरी जांचें अब एक ही परिसर में हो सकेंगी।
विज्ञापन
अभी तक नागरिक अस्पताल में केवल एक ही अल्ट्रासाउंड मशीन थी जो काफी पुरानी हो चुकी थी। पुरानी तकनीक और ज्यादा मरीजों के कारण मशीन में बार-बार तकनीकी खराबी आ जाती थी। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आने वाले मरीजों को मार्च तक की तारीख दी जा रही थी जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
-- -- -- -- -- --
नई अल्ट्रासाउंड मशीन आधुनिक सॉफ्टवेयर से लैस
नई अल्ट्रासाउंड मशीन आधुनिक सॉफ्टवेयर से लैस है जिससे जांच की गुणवत्ता बेहतर होगी और रिपोर्ट ज्यादा सटीक मिलेगी। मशीन शुरू होने से जांचों की संख्या बढ़ेगी और लंबी प्रतीक्षा सूची भी कम होगी। मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रॉमा सेंटर के बाहर बैठने के लिए टिनशेड भी तैयार की गई है। इससे धूप और बारिश के मौसम में मरीजों को राहत मिलेगी।
नागरिक अस्पताल में केवल एक ही रेडियोलॉजिस्ट कार्यरत
फिलहाल नागरिक अस्पताल में केवल एक ही रेडियोलॉजिस्ट कार्यरत है जबकि नई अल्ट्रासाउंड मशीन के सुचारू संचालन के लिए दो रेडियोलॉजिस्ट की जरूरत है। कुछ माह पहले अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट थे लेकिन एक को डेपुटेशन पर कोरियावास मेडिकल कॉलेज भेज दिए जाने के बाद यह समस्या और बढ़ गई। इसी मांग को लेकर हाल ही में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन भी किया था।
-- -- -- -- -- -
जरूरी पंजीकरण और अन्य औपचारिकताएं पूरी
डिप्टी एमएस डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि नागरिक अस्पताल को मिली अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन के लिए जरूरी पंजीकरण और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मशीन ट्रॉमा सेंटर में स्थापित कर दी गई है और अगले सप्ताह से मरीजों को बेहतर, सटीक और समय पर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नई मशीन के शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।