{"_id":"6a25b31e37946af14f0ccfe3","slug":"new-schedule-released-for-admission-in-graduation-applications-can-be-made-till-june-15-rewari-news-c-198-1-fth1001-239775-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्नातक में दाखिले के लिए नया शेड्यूल जारी, 15 जून तक किए जा सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्नातक में दाखिले के लिए नया शेड्यूल जारी, 15 जून तक किए जा सकेंगे आवेदन
Sun, 07 Jun 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने सरकारी और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए समेत अन्य कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ा दी गई है।
विभाग ने मेरिट लिस्ट जारी करने, दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा कराने की नई तिथियां घोषित कर दी हैं। अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में 17 जून तक संशोधन कर सकेंगे। इसके बाद 22 जून तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। विद्यार्थियों को सत्यापन के लिए कॉलेज जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
यदि आवेदन या दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी या आपत्ति पाई जाती है तो इसकी सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में ऑनलाइन संशोधन कर आपत्तियों का निस्तारण करना होगा।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 26 जून को जारी की जाएगी। पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 27 जून को घोषित होगी। इस सूची में चयनित विद्यार्थी 28 जून से 1 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे।
दूसरे चरण में दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2 जुलाई को जारी होगी और 3 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इस सूची में चयनित विद्यार्थियों को 4 से 7 जुलाई तक फीस जमा कराने का अवसर मिलेगा।
पहली और दूसरी मेरिट सूची के बाद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो उन्हें भरने के लिए 9 जुलाई से ओपन काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। नए आवेदनों के लिए एडमिशन पोर्टल 10 जुलाई से दोबारा खोला जाएगा।
इसके बाद 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ प्रवेश लिए जा सकेंगे। वहीं 18 से 24 जुलाई तक विद्यार्थियों को 100 रुपये लेट फीस के अतिरिक्त 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।
जिले के सरकारी महाविद्यालयों में बीए प्रथम वर्ष में 3360 सीटें, बीएससी (फिजिकल साइंस) में 940 सीटें और बीकॉम प्रथम वर्ष में 1080 सीटें उपलब्ध हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि आवेदन तिथि बढ़ने से अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे और कॉलेजों में खाली सीटों को भरने में मदद मिलेगी।
--
दाखिले में मिल सकता है अतिरिक्त अंकों का लाभ
ऑनलाइन आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं व 12वीं की अंकतालिका, हरियाणा बोर्ड से बाहर के विद्यार्थियों के लिए माइग्रेशन प्रमाणपत्र, हरियाणा निवासी प्रमाणपत्र, आरक्षित वर्ग प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, खेल एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड प्रमाणपत्र तथा गैप वर्ष होने की स्थिति में संबंधित प्रमाणपत्र या शपथ पत्र शामिल हैं। आवेदन के समय एनसीसी या एनएसएस प्रमाणपत्र संलग्न करने वाले विद्यार्थियों को 10 अतिरिक्त अंकों का लाभ मिलेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रतिभा पुरस्कार, भारतीय स्काउट्स एंड गाइड प्रमाणपत्र, खेल उपलब्धियां या 12वीं कक्षा में प्राप्त मेरिट प्रमाणपत्र रखने वाले विद्यार्थियों को भी प्रवेश प्रक्रिया में 10 अंकों की अतिरिक्त वेटेज दी जाएगी।
-- -- --
वर्जन :
दाखिले का नया शेड्यूल जारी होने से विद्यार्थियों को राहत मिल सकेगी। आवेदन तिथि बढ़ने से अब अधिक से अधिक विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। - दयावती, उप-प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।