फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New rates of ambulance set in Rewari: DRO

रेवाड़ी में एंबुलेंस के नए रेट निर्धारित : डीआरओ

Thu, 06 May 2021 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
New rates of ambulance set in Rewari: DRO
जिला राजस्व अधिकारी एवं एंबुलेंस प्रबंधक कमेटी के नोडल अधिकारी राजेश ख्यालिया ने उपायुक्त यशेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले में एंबुलेंस के नए रेट निर्धारित किए हैं। उन्होंने बताया कि नगरपालिका एरिया में बेसिक लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस के 500 रुपये व 0 से 25 किलोमीटर की दूरी तक 800 रुपये, 26 से 50 किलोमीटर दूरी तक 1500 रुपये तथा 51 से अधिक किलोमीटर कि दूरी पर 15 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस नगर पालिका क्षेत्र में 800 रुपये तथा 0 से 25 किलोमीटर दूरी तक 1500 रुपये, 26 से 50 किलोमीटर दूरी तक 3000 रुपये व 51 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर 30 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से चार्ज वसूला जाएगा। डीआरओ ने बताया कि इसके अलावा जरूरत के अनुसार अलग से चार्ज लिया जाएगा। सभी एंबुलेंस मालिक व चालक कोविड-19 के तहत सरकार द्वारा जारी हिदायतों की पालना सुनिश्चित करेंगे तथा कोविड-19 के दृष्टिगत एंबुलेंस में कार्यरत चालक व मरीज के बीच पार्टीशन होना अनिवार्य होगा। एंबुलेंस वैन में अतिरिक्त ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा होना अनिवार्य होगा। चालक की पीपीई किट के खर्चे का वहन मरीज या मरीज के सहायक द्वारा किया जाएगा। बेसिक लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस पूर्ण रूप से उपकरणों से युक्त होगी। एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस भी पूर्ण रूप से उपकरणों व वेंटिलेटर युक्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed