फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New grain market park is in bad condition, people are worried

Rewari News: नई अनाज मंडी पार्क बदहाल, लोग परेशान

Sat, 22 Nov 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
New grain market park is in bad condition, people are worried
पार्क की बदहाल दशा। स्रोत : पाठक
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक पार्क इन दिनों बदहाली की कगार पर पहुंच चुका है। पार्क की लाइटें लंबे समय से खराब हैं। इसके कारण शाम ढलते ही पूरा पार्क अंधेरे में डूब जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विपुल ने बताया कि अंधेरे की वजह से असामाजिक तत्व यहां जमावड़ा लग जाता है। इसके साथ ही पार्क की सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमराई हुई है। जगह-जगह कूड़ा, पॉलिथीन और सूखे पत्तों के ढेर लगे रहते हैं। हरियाली न के बराबर बची है और पेड़-पौधे देखभाल के अभाव में सूख रहे हैं। बच्चों के झूले और अन्य खेल उपकरण जर्जर हालत में हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

कई बार न शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों में नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि पार्क की नियमित सफाई, लाइटों की मरम्मत और रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं दिख रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क में तुरंत सफाई अभियान चलाया जाए, खराब लाइटों को बदला जाए और टूटे-फूटे उपकरणों की मरम्मत करवाई जाए। साथ ही, असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नियमित पुलिस गश्त की भी व्यवस्था की जाए, ताकि पार्क एक बार फिर सुरक्षित और उपयोगी बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed