फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Net not installed; calf dies after falling into well.

Rewari News: नहीं लगा जाल, कुएं में गिरकर बछिया की मौत

Sat, 20 Jun 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 20 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Net not installed; calf dies after falling into well.
जेलदार कोठी के पास स्थित प्राचीन नानू वाले कुआ। संवाद
बावल। कस्बे के जेलदार कोठी के पास स्थित प्राचीन नानू वाले कुएं में शनिवार सुबह एक गाय की बछिया गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्लावासियों ने बछिया को कुएं से बाहर निकालकर उसका अंतिम संस्कार किया। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई पशु इस खुले कुएं में गिरकर अपनी जान गंवा चुके हैं। उपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने काफी समय पहले नगर पालिका को शिकायत देकर कुएं को लोहे के जाल से ढकने की मांग की थी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। हालांकि उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed