फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nehrugarh team was the winner in volleyball and javelin team in Kabaddi.

Rewari News: वॉलीबॉल में नेहरूगढ़ और कबड्डी में भाला की टीम रही विजेता

Sun, 09 Feb 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 09 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Nehrugarh team was the winner in volleyball and javelin team in Kabaddi.
फोटो : 09गांव नाहड़ में बाबा गंगापुरी वार्षिक उत्सव के दौरान एकत्रित हुए खिलाड़ी साथ में ग्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। गांव नाहड़ में बाबा गंगापुरी वार्षिक उत्सव पर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। वॉलीबाॅल में नेहरूगढ़ और कबड्डी प्रतियोगिता में भाला की टीम विजेता रही।
सरपंच महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने टीमों का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि खेलों से भाईचारा बढ़ता है। खेल हमें धैर्य और अनुशासन भी सिखाता है। पहले दिन वॉलीबॉल की 18 और कबड्डी की 16 टीमें पहुंचीं। सर्वप्रथम वॉलीबॉल नेहरूगढ़ और झांसवा के बीच खेला गया, जिसमें नेहरूगढ़ की टीम विजय रही। कबड्डी का मैच लूखी एवं भाला के बीच खेला गया, जिसमें भाला की टीम विजय रही। कबड्डी में कर्ण सिंह सतपाल सुभाष ने रेफरी की भूमिका निभाई। वॉलीबॉल में पवन तथा दीपक ने रेफरी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप यादव ने किया।
विज्ञापन

बाबा गंगापुरी सेवा समिति के सचिव प्रदीप शेखावत ने बताया कि रात्रि में बाबू दान सिंह और उनकी पार्टी द्वारा हरियाणवी धार्मिक गीत के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रदीप शेखावत, प्रेम प्रकाश, सुरेश कुमार, मास्टर यजदेव, प्रताप सिंह, सुशील, अमित, इंद्रजीत, प्रदीप, सतबीर, सुभाष, सतपाल पीटीआई सुरेंद्र यादव, दीपक यादव तथा इलाके के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed