फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Negligence of any kind will not be tolerated at the examination centers: ASP

परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : एएसपी

Mon, 04 Apr 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Negligence of any kind will not be tolerated at the examination centers: ASP
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते पुलिसकर्मी । - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से संचालित दसवीं एवं बारहवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न कराने के लिए सोमवार को एएसपी पूनम सहित सभी डीएसपी व प्रबंधक थाना ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान एएसपी ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में लागू की गई धारा 144 को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी केंद्रों पर उपस्थित स्टाफ से कहा कि परीक्षा के दौरान कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एएसपी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर दो सौ मीटर की परिधि तक भीड़ एकत्रित होने पर पाबंदी है। इस दायरे में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान परीक्षा के दौरान नहीं खुलने के आदेश दिए हुए हैं। उन्होेंने अधिकारियों को केन्द्र के बाहर खड़े होने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसपी राजेश कुमार के मार्गदर्शन में परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न कराने के लिए पुलिस की तरफ से कई कठोर कदम उठाए हुए हैं। केंद्रों का दौरा करने के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से उन युवकों के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश दिया जो कि बाहर खड़े होकर परीक्षाओं में दखल करते हैं अथवा नकल डालते हैं। उन्होंने थाना प्रभारियों को भी केंद्रों का नियमित तौर पर निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केन्द्र के बाहर खड़े वाहनों को जब्त करने के साथ नकल डालने वालों पर भी तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा को नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराएं। इसमें किसी प्रकार का दखल व लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी बाहरी व्यक्ति व असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्रों में नकल कराने के इरादे से हस्तक्षेप करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस जवानों से भी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 8 नकलची पकड़े
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से उड़न दस्ता की टीम ने 48 परीक्षा केंद्रों पर संचालित अंग्रेजी भाषा की परीक्षा के दौरान सोमवार को 8 परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान अनुचित सामग्री इस्तेमाल करते हुए पकड़ा है। इन सभी के खिलाफ बोर्ड के परीक्षा नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला मुख्यालय पर बोर्ड के परीक्षा नियंत्रण कक्ष के नकल रोधी उड़नदस्ते के अधीक्षक सोमदत्त ने बताया कि आज जिले में सीहा केंद्र पर 7 परीक्षार्थियों को, जबकि कस्बा धारूहेड़ा के महेश्वरी परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed