फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NEET will be held tomorrow at 12 centers amid tight security

Rewari News: कड़ी सुरक्षा के बीच कल 12 केंद्रों पर होगा नीट

Sat, 03 May 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
NEET will be held tomorrow at 12 centers amid tight security
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 4 मई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) होगा। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

परीक्षा केंद्रों के आसपास नाकेबंदी की गई है, जहां तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के अंदर केवल ड्यूटी पर तैनात स्टाफ और परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति होगी। किसी भी अन्य व्यक्ति को केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली जाएगी। इसके लिए एचएचएमडी और फ्रिस्किंग टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को वाकी-टाकी से लैस किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की सूचना को तुरंत अधिकारियों तक पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र लेकर आने पर भी पाबंदी रहेगी। नीट की परीक्षा के दौरान यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक जवानों की अतिरिक्त नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर लगातार गश्त करने व आस पास के इलाके में काम्बिंग करके गहनता जांच करने के भी कड़े निर्देश दिए हैं। पीसीआर व राइडर टीमों को भी परीक्षा केंद्रों के आसपास निरंतर गश्त करने के लिए कहा गया है। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित सभी होटलों, गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं की जांच करने व परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट की दुकानों पर कड़ी निगरानी रखने के विशेष निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed