फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NDC case - dispute between councilor husband and NP employees caught fire, workers staged a sit-in

एनडीसी मामला - पार्षद पति व नप कर्मचारियों के विवाद ने पकड़ा तूल, कर्मियों ने दिया धरना

Sat, 17 Sep 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
NDC case - dispute between councilor husband and NP employees caught fire, workers staged a sit-in
नगर परिषद में लंबित एनडीसी यानी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) जारी करने संबंधी लंबित फाइल के जल्द निपटान के मामले में वार्ड 22 से महिला पार्षद राधा सैनी और उनके पति दीपक सैनी का नप के लिपिक रामरतन के साथ हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस को सौंपी हैं। इस मामले को लेकर शुक्रवार को नप कर्मी विरोध स्वरूप धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास शुरू हुए मगर बात नहीं बनी। बाद दोपहर सवा एक बजे कर्मचारी नप कार्यालय से महिला पार्षद के पति दीपक सैनी के खिलाफ नारेबाजी करते अपनी शिकायत लेकर भाड़ावास गेट पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत सौंपी। बाद में वापस नप में आकर मुख्य द्वार के पास विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भी सुलह का किया प्रयास
नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारत भूषण गोगिया के पास जब इस बात की सूचना पहुंची तो उन्होंने नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव, कार्यकारी अधिकारी केके यादव से मामले को लेकर बात की। बाद में उपरोक्त तीनों नप कार्यालय पहुंचे और इस मामले को हल करने में जुट गए। बाद में नप के सीईओ, ईओ, नगर पार्षदों और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ इस मामले को लेकर बात हुई और कर्मचारियों ने इस विवाद को समाप्त करने पर सहमति बन गई और धरना उठा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज नगर परिषद के कर्मचारियों ने वीरवार को कार्यालय में महिला पार्षद के पति की ओर से एक लिपिक को अपशब्द कहने को लेकर विरोध जताने के बाद एक बैठक हुई है। जिसमें इन कर्मचारियों को जनता के काम समय पर करने और ऐसी स्थिति पुन: पैदा नहीं होने देने का आग्रह किया गया। कर्मचारियों ने विरोध खत्म कर दिया है और वे काम पर लौटने को तैयार हो गए हैं।
- केके यादव, कार्यकारी अधिकारी, नप रेवाड़ी।
- नगर परिषद में कर्मचारियों के धरने पर बैठने के बाद पुलिस सुरक्षा कारणों के चलते वहां पहुंची थी। सीईओ, ईओ समेत अन्य अधिकारी और मैं भी वहां पहुंचा था। इस मामले में दोनों ओर से शिकायतें आई हुई हैं। जांच कराकर अगली कार्रवाई की जाएगी।

- सुभाषचंद, डीएसपी, रेवाड़ी।
ये था मामला
कर्मचारियों के अनुसार कमरा नंबर-112 में वीरवार को एनडीसी का काम हो रहा था। तब महिला पार्षद राधा सैनी और उनके पति दीपक सैनी कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने एनडीसी की एक फाइल को जल्द निपटाने के लिए लिपिक रामरतन को कहा। कर्मचारियों ने कहा कि फाइल को रजिस्टर में दर्ज कर लिया गया है और क्रम से फाइलों पर काम हो रहा है। आपका यह काम हो जाएगा। लिपिक रामरतन के अनुसार दीपक सैनी ने यह सुनकर उनका काम पहले करने को कहा। महिला कर्मचारियों की मौजूदगी में अपशब्द कहे। इसकी शिकायत लेकर नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव के पास कर्मचारी पहुंचे। उसके बाद घटनाक्रम की सूचना सीईओ को दी गई थी। उधर महिला पार्षद और उनके पति दीपक सैनी ने भी चेयरपर्सन के पास अपनी शिकायत देते हुए कहा कि नगर परिषद के कर्मचारी लोगों के काम नहीं करते। लोगों की बातें हमें सुननी पड़ती हैं। कर्मचारी एक काम के लिए बार-बार चक्कर कटवाते हैं, यह अच्छी बात नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed