फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   National Youth Festival will be held in Delhi on 11th and 12th January

Rewari News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव 11 व 12 जनवरी को दिल्ली में होगा

Sat, 21 Dec 2024 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
National Youth Festival will be held in Delhi on 11th and 12th January
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 11 व 12 जनवरी 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा। इसके मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होेंगे। इसमें शानदार प्रदर्शन कर युवा एक लाख रुपये का पुरस्कार जीत सकते हैं।
जिला युवा अधिकारी मोनिका नंडल ने बताया कि महोत्सव के प्रारूप को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तौर पर आयोजित किया जाना है। इस दौरान युवाओं को प्रधानमंत्री से अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा। विकसित भारत प्रश्नोत्तरी में 15 से 29 आयु वर्ग तक के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चार चरण बनाए गए हैं। पहले चरण में माय भारत पोर्टल पर एक प्रश्नोत्तरी चैलेंज का आयोजन शुरू किया गया है। पहले चरण में सफल होने वाले युवा ही दूसरे चरण में भाग ले सकते हैं। दूसरे चरण में विभाग से स्वीकृत विकसित भारत के लिए तकनीक, विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना, विकास भी विरासत भी, फिट इंडिया, महिला सशक्तिकरण आदि 10 विषयों पर निबंध लिखे जाएंगे। इस विकसित भारत प्रश्नोत्तरी चैलेंज में 12 भाषाओं को शामिल किया गया है। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड, तमिल, तेलुगू, मलयालम, पंजाबी भाषाओं मराठी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में चौथे चरण में पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 75,000 रुपये और तीसरे स्थान के प्रतिभागी को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अगले 100 प्रतिभागियों को प्रत्येक को 20,000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। अगले 200 प्रतिभागियों में से प्रत्येक को 1,000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। युवा महोत्सव में समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, एकल गीत, समूह गीत, कहानी लेखन, कविता, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
युवाओं के पास विकसित भारत क्विज में शामिल होकर एक लाख रुपये जीतने का मौका है l इस क्विज चैलेंज में भाग लेकर अधिकतर युवा भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।-मोनिका नंडल, जिला युवा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed