फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   national highway 11 pali underpass

नेशनल हाईवे 11 पाली में अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर महापंचायत आज

Fri, 05 Feb 2021 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
national highway 11 pali underpass
रेवाड़ी-नारनौल नेशनल हाईवे 11 स्थित पाली बस स्टैंड पर रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास की मांग को लेकर समिति के प्रधान ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में धरना जारी रहा। वहीं 6 फरवरी को आयोजित होने वाली महापंचायत के लिए किसान गांव-गांव जाकर समर्थन जुटा रहे हैं। शुक्रवार को धरने को पूर्व विधायक बावल रामेश्वर दयाल ने समर्थन दिया और ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनाने की मांग की। समिति के प्रधान ओमप्रकाश गोठड़ा ने बताया कि उनका एक प्रतिनिधिमंडल लोकनिर्माण विभाग रेवाड़ी के अधीक्षक अभियंता से मिला और ज्ञापन सौंपते हुए अंडरपास की मांग की। अधीक्षक अभियंता ने ग्रामीणों का ज्ञापन लेते हुए उनकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही अपने कर्मचारियों को भेज कर मौके का दौरा करवाएंगे और रिपोर्ट आने के बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पंच रामपाल, ठेकेदार इन्द्रपाल, श्योदत, मास्टर दयाराम गोठड़ा, मास्टर हरफूल सिंह, लालचंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन

किसान हितैषी सरकार का एक भी नुमाइंदा नहीं पहुंचा सुध लेने
धरने पर बैठे वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने आप को किसान हितैषी बता रही है, लेकिन पिछले 16 दिन से पाली बस स्टैंड पर बुजुर्ग व महिलाएं धरने पर बैठी हैं। प्रदेश सरकार के किसी नुमाइनदे ने आज तक धरने की सुध नहीं ली है। समिति सदस्यों ने बताया कि शनिवार 6 फरवरी की सुबह 11 बजे होने वाली महापंचायत में ग्रामीण बढ़चढ़ कर भाग लेंगे व सभी की मौजूदगी में अंडरपास की मांग को पूरा करवाने के लिए आगे की कार्यवाही के बारे में विचार-विमर्श करते हुए निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर अंडरपास का कार्य जल्द से जल्द पूरा नहीं होता है तो ग्रामीण कठोर निर्णय लेने को मजबूर हो जाएंगे, अभी तो शांतिप्रिय धरना चल रहा है। धरने पर ओमप्रकाश सैन गोठड़ा, मास्टर दयाराम, मास्टर रामपत, मास्टर बिरेन्द्र सिंह, पूर्व हैडमास्टर राजाराम, मेहरचन्द, पूर्व पार्षद बिल्लू, राजसिंह व वेदप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed