{"_id":"65638ed6943252bfc70e7b46","slug":"napa-chairman-will-meet-dc-regarding-opening-of-drain-rewari-news-c-198-1-rew1001-6908-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नाला खोलने के मामले में डीसी से मिलेंगे नपा चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नाला खोलने के मामले में डीसी से मिलेंगे नपा चेयरमैन
Mon, 27 Nov 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा भिवाड़ी सीमा पर जमा गंदा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। बाबा बालक नाथ की ओर से भिवाड़ी-धारूहेड़ा सीमा पर बने रैंप को तुड़वाने के प्रयास का मामला गरमा गया है। अब नाले को खोलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में नगर पालिका चेयरमैन ने उपायुक्त से मिलने की बात कही है।
खास बात यह है कि बाबा बालक नाथ रैंप को तुड़वा तो नहीं पाए लेकिन नाला जरूर खोल दिया गया है। नाला क्यों खुला यह भी एक बड़ा सवाल है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि राजस्थान में चुनाव के मद्देनजर ऐसा किया गया है ताकि लोगों को यह लगे की उनकी सुनवाई हो रही है। मामले में धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन कंवरपाल सिंह का कहना है कि इससे पहले स्थिति खराब हो, जल्द ही वह डीसी से मुलाकात करेंगे। 30 जुलाई को सीएम मनोहर लाल के दौरे के बाद अगस्त के दूसरे सप्ताह में रेवाड़ी जिला प्रशासन ने दोनों राज्य की सीमा के बीच हाईवे पर यह 4 फीट ऊंचा रैंप तैयार किया और नालों को भी केवल बरसात के समय ही खोलने का निर्णय लेकर इन्हें बंद किया गया था। अब यह नाला खोल दिया गया है। इसके चलते भिवाड़ी का प्रदूषित पानी भिवाड़ी की सीमा में ही भरा है। इसके अलावा राजस्थान के बीड़ा कार्यालय सहित आवासीय काॅलोनियों में भी पानी भरा हुआ था।
-
मामले में डीसी राहुल हुड्डा से मुलाकात की जाएगी। क्योंकि अगर इसी तरह से पानी आता रहा तो आने वाले दिनों में समस्या हो जाएगी।-कंवर सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका धारूहेड़ा