फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nandoi a d'abord tir sur la femme, puis s'est suicid

Rewari News: ननदोई ने पहले महिला को मारी गोली, फिर की आत्महत्या

Wed, 07 Dec 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nandoi a d'abord tir sur la femme, puis s'est suicid
रेवाड़ी/बावल। बावल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात करीब 11 बजे रिश्ते के ननदोई ने दो बच्चों की मां (30) को कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। इससे पहले ननदोई ने कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया था। गोलियों की आवाज सुनने के बाद परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीण पहुंचे थे। दरवाजा बंद मिलने पर उसे तोड़कर दोनों के शव बाहर निकाला था। साथ ही पुलिस को मामले की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पुन्हाना के एक गांव निवासी एक व्यक्ति का दो साल से बावल की रहने वाली उसकी सलज (पत्नी की भाभी) से अवैध संबंध चल रहा था। रिश्ते में ननदोई लगने वाला व्यक्ति मंगलवार रात को करीब 11 बजे बाइक से अपने ससुराल पहुंचा। इस दौरान उसका साला और सलज अपने दोनों बच्चों के साथ सो रहे थे। कुछ देर बाद साला शौच के लिए कमरे से बाहर निकला तो ननदोई चुपचाप उसके कमरे में घुस गया। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इसी बीच दो गोलियां चलने की आवाज सुन दी। इस पर आरोपी का साला व परिवार के अन्य सदस्य कमरे की ओर दौड़े, लेकिन कमरा अंदर से बंद मिला। इस दौरान मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद दरवाजा को तोड़ा गया। लोगों ने कमरे में देखा कि महिला और उसका ननदोई लहूलुहान होकर गिरे पड़े हैं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बावल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बावल के अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन

लंबे समय से चल रहा था अवैध संबंध
चर्चा के अनुसार महिला और उसके ननदोई के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। परिजनों को जब इसके बारे में जानकारी मिली तो पंचायत भी हुई, लेकिन दोनों ने किसी की भी बात नहीं सुनी। करीब एक साल पहले महिला अपने पति को छोड़कर अपने ननदोई के घर जाकर रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि ननदोई की ओर से मारपीट करने पर वह नवंबर की 7 तारीख को अपने पति के घर आई थी। परिजनों के अनुसार उसके बाद से ही ननदोई उसे ले जाने के लिए कह रहा था। साथ ही महिला के नहीं लौट के आने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ननदोई की पत्नी की हो चुकी है मौत
ननदोई की पत्नी की करीब डेढ़ साल पूर्व बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। महिला का वहां काफी आना-जाना था। इसी दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध हो गया था। मृतका अपनी ननद की मौत के बाद उसी के घर में अपने ननदोई के साथ रहने लगी थी, जिसका काफी विरोध हुआ था।
दोनों बच्चे सुरक्षित
वारदात के बाद मृतका के पास उसके दोनों बच्चे भी सो रहे थे, लेकिन महिला के ननदोई ने दोनों बच्चों को कुछ नहीं किया। उसने सिर्फ महिला और खुद को गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनने के बाद दोनों बच्चे भी जाग गए थे और रोने लगे थे।

काेट
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपी ननदोई के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध का लग रहा है।
-विद्यासागर, थाना प्रभारी बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed