{"_id":"6ac945371f506d166703fef1","slug":"naik-gajendra-yadav-receives-the-army-chiefs-commendation-card-rewari-news-c-198-1-rew1001-246894-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नायक गजेंद्र यादव को मिला सेना अध्यक्ष का प्रशंसा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नायक गजेंद्र यादव को मिला सेना अध्यक्ष का प्रशंसा पत्र
Sat, 10 Oct 2026 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
गजेंद्र यादव
कुंड। कुंड मंडी निवासी नायक गजेंद्र यादव को सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है। नायक गजेंद्र यादव 8 पैरा फील्ड रेजिमेंट में सेवाएं दे रहे हैं। उनके सम्मानित होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
नायक गजेंद्र यादव को सेना में अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने, समर्पण और अनुकरणीय कार्यशैली के लिए यह सम्मान मिला है। प्रशंसा पत्र में उनकी इस उपलब्धि को सेवा अभिलेख में दर्ज करने का आदेश भी दिया गया है।
गजेंद्र यादव सेना में सेवाएं देने के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। वह समाजहित से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने के अलावा खेल गतिविधियों में भी रुचि रखते हैं। उनके परिचितों के अनुसार, वह अपने प्रत्येक दायित्व को जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निभाते हैं।