फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Naib Saini is the third engine, who does not know which track to run on: Bhagwant Mann

नायब सैनी तीसरे इंजन, जिन्हें पता नहीं किस पटरी पर चलना है : भगवंत मान

Sun, 22 Sep 2024 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 22 Sep 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Naib Saini is the third engine, who does not know which track to run on: Bhagwant Mann
फोटो : 05रेवाड़ी। भाड़ावास गेट के पास रैली निकालते पंजाब के सीएम भगवंत मान साथ में सतीश यादव।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पहले हरियाणा में एक इंजन आया, फिर मनोहर इंजन खटारा हो गया और डबल इंजन की सरकार आई। अब तीसरे इंजन नायब सैनी को लाया गया है, जिन्हें पता नहीं कि कौन सी पटरी पर चलना है। पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। अगर हम हरियाणा में आते हैं तो आपको दिखाएंगे किस तरह से विकास कार्य होते हैं।
भगवंत मान शनिवार को शहर के मोती चौक पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में बेरोजगारी पांच गुना ज्यादा है। पूर्व सीएम कहते थे रसिया में फौज में यहां के जवानों को भर्ती कराएंगे। अग्निवीर योजना पर कहा कि 3 वर्ष बाद जब अग्निवीर रिटायर होकर घर आएगा तो क्या करेगा।
विज्ञापन

मान ने कहा कि धरती से जुड़ा हूं। झूठ नहीं बोलता। पंजाब से पता करिए। 45 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देकर आपके सामने खड़ा हूं। एक रुपया नहीं लगने दिया। सिफारिश भी नहीं लगने दी। पंजाब में बड़ी कंपनियों में 3 लाख लोगों को रोजगार दिलाया है। केजरीवाल ने 8 वर्ष में 10 लाख युवाओं को नौकरी दिलवाई है। काम करने के लिए नीयत साफ होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली और पंजाब में 90 प्रतिशत लोगों का बिजली बिल नहीं आता

मान ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में 90 प्रतिशत लोगों का बिजली बिल नहीं आता है। बिजली बोर्ड भी घाटे में नहीं है। नीयत साफ है तो काम चल रहा है। अगर पंजाब में कोई आपका रिश्तेदार है तो किसी पूछ लेना। सरकारी स्कूल में जब जाएंगे तो समझ में आ जाएगा। 840 मोहल्ला क्लीनिक खुले हैं। 2 करोड़ लोगों को लाभ मिला है।

केजरीवाल महम के भांजे, बचपन में छुट्टियां बिताने आते थे : मान
महम (रोहतक)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को महम हलके में रोड शो निकाला। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि हरियाणा को डबल नहीं, नए इंजन की जरूरत है। अरविंद केजरीवाल ने छोटे-छोटे घरों से निकले बेटे-बेटियों को विधायक, मंत्री व मुख्यमंत्री बनाया, जबकि भाजपा ने अग्निवीर योजना लाकर हरियाणा के युवाओं के साथ गद्दारी की है। अरविंद केजरीवाल महम के भांजे हैं, जो बचपन में छुट्टियां बिताने आते थे। अब बड़े-बड़े नेताओं की छुट्टी करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed